धनबाद एमपी एमएलए कोर्ट में जयराम महतो के खिलाफ सुनवाई, गवाह पेश करने का आदेश
MLA Jairam Mahto: धनबाद की एमपी-एमएलए कोर्ट में डुमरी विधायक जयराम महतो और अन्य के खिलाफ दर्ज मामले की सुनवाई ...और पढ़ें

विधायक जयराम महतो। (फाइल फोटो)
जागरण संवाददाता, धनबाद। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष डुमरी विधायक जयराम महतो , पार्वती चरण महतो, राथू रजवार के विरुद्ध चल रहे मुकदमे की सुनवाई सोमवार को एमपी एमएलए कोर्ट धनबाद के विशेष न्यायाधीश दुर्गेश चंद्र अवस्थी की अदालत मे हुई।
अदालत ने अभियोजन को गवाह पेश करने का आदेश दिया है। मामले के एक अन्य आरोपी सुभाष महतो अनुपस्थित रहने के कारण पचीस अगस्त को सुभाष के खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी करने का आदेश दिया था।
27 नवंबर 2023 को रवि कुमार आनंद की शिकायत पर जयराम महतो , पार्वती चरण महतो, रथु महतो व सुभाष महतो एवं अन्य के खिलाफ बोकारो जिला के सियालजोड़ी थाना में प्राथमिकी कांड संख्या 118/23 दर्ज की गई थी। यह मामला वेदांता प्लांट के मजदूर के आंदोलन से जुड़ा है।
आरोप है कि 27 नवंबर 2023 को प्लांट में मजदूरों द्वारा जयराम महतो के तस्वीर लगा बैनर लेकर प्रदर्शन किया जा रहा था। इसके कारण वेदांता फोर लेन रोड जाम हो गया। वाहनों का आवागमन ठप हो गया जिसके कारण प्लांट को आर्थिक नुकसान पहुंचा।
यह भी पढ़ें- MLA Jairam Mahto की गिरफ्तारी पर झारखंड पुलिस एसोसिएशन का दबाव, फिर भी धनबाद एसएसपी को किस बात का इंतजार
इससे पूर्व यह मामला बोकारो सिविल कोर्ट के जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वितीय की अदालत में चल रहा था। वहां से यह मामला एमपी एमएलए न्यायालय के विशेष न्यायाधीश दुर्गेश चंद्र अवस्थी की अदालत में सुनवाई के लिए भेज दिया गया था।
