बरवाअड्डा थानेदार के साथ विवाद में MLA Jairam Mahto को बड़ी राहत, धनबाद कोर्ट ने दी अग्रिम जमानत
MLA Jairam Mahto: डुमरी के विधायक जयराम महतो को धनबाद के एमपी/एमएलए कोर्ट से अग्रिम जमानत मिल गई है। यह ...और पढ़ें

डुमरी के विधायक जयराम महतो। (फाइल फोटो)
HighLights
विधायक जयराम महतो और तीन अन्य को मिली अग्रिम जमानत।
धनबाद एमपी/एमएलए कोर्ट ने याचिका स्वीकार कर जमानत दी।
पुलिस से दुर्व्यवहार और सरकारी काम में बाधा का मामला।
जागरण संवाददाता, धनबाद। MLA Jairam Mahto Bail: डुमरी के विधायक जयराम महतो को सोमवार को अदालत से बडी राहत मिली। सोमवार को एमपी/एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश दुर्गेश चंद्र अवस्थी की अदालत ने डुमरी विधायक जयराम महतो, सुशील मंडल, महेंद्र साव, राजकुमार मंडल की ओर से दायर अग्रिम जमानत याचिका स्वीकार करते हुए उन्हें जमानत पर मुक्त करने का आदेश दिया।
10 सितंबर को बचाव पक्ष के अधिवक्ता शाहनवाज एवं अपर लोक अभियोजन राय की दलील सुनने के बाद अदालत ने आदेश सुरक्षित रख लिया था। साथ ही आदेश देने के लिए 14 सितंबर की तारीख तय की थी।
बचाव पक्ष की ओर से वरीय अधिवक्ता शाहनवाज ने दलील देते हुए कहा कि राजनैतिक प्रतिशोध के कारण उन्हें इस मुकदमे में झूठा फंसाया गया है, जिसका विरोध अपर लोक अभियोजक ने किया था। हालांकि उस वक्त अदालत ने जयराम की गिरफ्तारी पर रोक लगाने से तत्काल इन्कार किया था।
उल्लेखनीय है कि बरवाअड्डा थाना प्रभारी रवि कुमार के बयान पर 22 अगस्त को बरवाअड्डा थाने में विधायक जयराम महतो, सुशील मंडल सहित अन्य के खिलाफ कांड संख्या 146/26 दर्ज किया गया था।
यह भी पढ़ें- MLA Jairam Mahto Dispute: झारखंड पुलिस एसोसिएशन की चुप्पी, धनबाद में सक्रिय दिख रहे विधायक
आरोप है कि विधायक ने पुलिस पदाधिकारियों से गलत व्यवहार किया और अपने समर्थकों से हाजत में बंद गणेश दास को बाहर निकालने के लिए कहा। पुलिस का दावा है कि थाना परिसर में विधायक के समर्थकों ने हंगामा करते हुए पुलिसकर्मियों के काम में बाधा डाली।
