विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

MLA Jairam Mahto Dispute: झारखंड पुलिस एसोसिएशन की चुप्पी, धनबाद में सक्रिय दिख रहे विधायक

Published: Mon, 14 Sep 2026 08:02 AM (IST)

MLA Jairam Mahto-Dhanbad Police Disputeः विधायक जयराम महतो के वायरल वीडियो विवाद के बाद झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने उनकी गिरफ्तारी की मांग की थी और आंदोलन की घोषणा की थी।

भुइयां चितरो गांव में पंचायत चुनाव कार्यालय के उद्घाटन के माैके पर विधायक जयराम महतो और अन्य। (फोटो जागरण)

भुइयां चितरो गांव में पंचायत चुनाव कार्यालय के उद्घाटन के माैके पर विधायक जयराम महतो और अन्य। (फोटो जागरण)

HighLights

  1. विधायक जयराम महतो के खिलाफ पुलिस एसोसिएशन ने गिरफ्तारी की मांग की थी।

  2. मंत्री के निधन के कारण पुलिस एसोसिएशन ने आंदोलन स्थगित किया।

  3. जयराम महतो धनबाद में जनता के बीच लगातार सक्रिय दिख रहे हैं।

संवाद सूत्र, तोपचांची (धनबाद)। Jharkhand Police-MLA Jairam Mahto Dispute: धनबाद के बरवाअड्डा थाना के प्रभारी रवि कुमार को गाली देते हुए डुमरी के विधायक जयराम महतो का वीडियो-ऑडियो वायरल हुआ था। इसके बाद झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने विधायक की गिरफ्तारी की मांग की थी।

एसोसिएशन ने लंबा-चौड़ा आंदोलन का कार्यक्रम की घोषणा की थी। लेकिन अब मामला पैचअप दिख रहा है। न तो एसोसिएशन के पदाधिकारी बयान दे रहे हैं और न ही पुलिस गिरफ्तारी के लिए एक्टिव दिख रही है। विधायक धनबाद में जनता के बीच सक्रिय दिखने लगे हैं।

झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन के मद्देनजर राज्य पुलिस एसोसिएशन ने आंदोलन स्थगित करने की घोषणा की। आंदोलन 8 सितंबर से होने वाला था। लेकिन, अब एसोसिएशन के पदाधिकारी चुप हैं। वहीं, दूसरी तरफ जेएलकेएम विधायक लगातार जनता के बीच दिख रहे हैं। 

विधायक ने रविवार को धनबाद के भुइयां चितरो गांव में पंचायत चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया। पार्टी के कार्यकर्ता और समर्थक काफी संख्या में मौजूद थे। जयराम महतो ने कहा कि जेएलकेएम का मुख्य उद्देश्य राज्य के अंतिम व्यक्ति तक उसका हक और अधिकार पहुंचाना है।

पार्टी युवाओं, छात्रों, किसानों, मजदूरों सहित आम लोगों के अधिकारों की लड़ाई को मजबूती से आगे बढ़ा रही है। उन्होंने अपने राजनीतिक सफर का जिक्र करते हुए कहा कि मैंने कभी नहीं सोचा था कि फुटबाल के मैदान में कमेंट्री करते-करते एक दिन विधायक बन जाएंगे।

उन्होंने कहा कि नियति को शायद यही मंजूर था। जनता के विश्वास, समर्थन और कार्यकर्ताओं की मेहनत ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है। जयराम ने कार्यकर्ताओं से पंचायत चुनाव की तैयारियों में पूरी मजबूती के साथ जुटने तथा गांव-गांव जाकर लोगों से संवाद स्थापित करने की अपील की।

यह भी पढ़ें- MLA Jairam Mahto की अग्रिम जमानत पर सुनवाई पूरी, 14 सितंबर को आएगा धनबाद कोर्ट का आदेश

उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर पर संगठन को मजबूत करना पार्टी की प्राथमिकता है। मौके पर जेएलकेएम प्रखंड अध्यक्ष संतोष महतो, बालेश्वर दास आदि मौजूद थे।

यह भी पढ़ें- MLA Jairam Mahto की गिरफ्तारी पर झारखंड पुलिस एसोसिएशन का दबाव, फिर भी धनबाद एसएसपी को किस बात का इंतजार