Move to Jagran APP

Jharkhand: बिहार विधानसभा के साथ हो सकता बेरमो और दुमका उपचुनाव, धनबाद नगर निगम चुनाव पंचायत के साथ

निर्वाचन आयोग विधानसभा चुनावों के साथ ही देश में लोकसभा और विधानसभा का उपचुनाव कराता है। नवंबर में बिहार में चुनाव होना है। उसके साथ ही बेरमो और दुमका में उपचुनाव के आसार हैं।

By MritunjayEdited By: Published: Tue, 16 Jun 2020 08:53 AM (IST)Updated: Tue, 16 Jun 2020 08:53 AM (IST)
Jharkhand: बिहार विधानसभा के साथ हो सकता बेरमो और दुमका उपचुनाव, धनबाद नगर निगम चुनाव पंचायत के साथ
Jharkhand: बिहार विधानसभा के साथ हो सकता बेरमो और दुमका उपचुनाव, धनबाद नगर निगम चुनाव पंचायत के साथ

धनबाद, जेएनएन। कोरोना वायरस के कारण राजनीति की निर्धारित चाल भी बदल गई है। कोरोना तय कर रहा है कि चुनाव कब होगा। इससे राजनीतिक दलों को परेशानी का सामना करना पड़ रहे हैं। धनबाद नगर निगम, देवघर नगर निगम और चास नगर निगम के मेयर और डिप्टी मेयर की तो कुर्सी ही चली गई। अब तीनों निगमों में मेयर के बदले प्रशासक का राज होगा। कोरोना के कारण झारखंड में नगर-निकायों का चुनाव टाल दिया गया। इस कारण नगर निकायों में निवार्चित सरकार नहीं बन सकी। मई महीने में ही चुनाव का शिड्यूल था। अब उम्मीद की जा रही है कि नवंबर-दिसंबर महीने में पंचायत चुनाव के साथ ही झारखंड में नगर निकाय का चुनाव कराया जाएगा। दूसरी तरफ बेरमो और दुमका विधानसभा उपचुनाव भी नवंबर महीने में ही कराए जाने के पूरे आसार हैं। नवंबर में बिहार विधानसभा का चुनाव है। उसी के साथ बेरमो और दुमका विधानसभा का उपचुनाव कराया जा सकता है। 

loksabha election banner

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दो स्थानों-दुमका और बरहेट से विधानसभा चुनाव जीता था। बाद में उन्होंने दुमका से इस्तीफा दे दिया। जबकि बेरमो के विधायक राजेंद्र प्रसाद सिंह का निधन हो गया है। इस कारण दोनों विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव की नाैबत आन पड़ी है। कोरोना के कारण दुमका विधानसभा का उपचुनाव नहीं कराया जा सका। आमताैर पर भारत निर्वाचन आयोग विधानसभा चुनावों के साथ ही देश में लोकसभा और विधानसभा का उपचुनाव कराता है। नवंबर में बिहार में चुनाव होना है। उसके साथ ही बेरमो और दुमका में उपचुनाव के आसार हैं। इस बाबत भारत निर्वाचन आयोग ने राज्य निर्वाचन कार्यालय को संकेत दिया है। इसी के अनुरूप तैयारियां करने को कहा गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.