Move to Jagran APP

DRM Ofiice Dhanbad : दो कर्मी मिले कोरोना पॉजिटिव; डीआरएम की भी तबीयत बिगड़ी, 21 को किया गया होम क्वारंटाइन

Dhanbad Corona Update डीआरएम ऑफिस के दो कर्मचारियों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के कारण पूरे ऑफिस को सील कर दिया गया है। इधर डीआरएम अनिल मिश्रा की भी सेहत नासाज है।

By Sagar SinghEdited By: Published: Fri, 31 Jul 2020 01:52 PM (IST)Updated: Fri, 31 Jul 2020 02:16 PM (IST)
DRM Ofiice Dhanbad : दो कर्मी मिले कोरोना पॉजिटिव; डीआरएम की भी तबीयत बिगड़ी, 21 को किया गया होम क्वारंटाइन
DRM Ofiice Dhanbad : दो कर्मी मिले कोरोना पॉजिटिव; डीआरएम की भी तबीयत बिगड़ी, 21 को किया गया होम क्वारंटाइन

धनबाद, जेएनएन। Dhanbad Corona News Update धनबाद के डीआरएम ऑफिस (DRM Ofiice Dhanbad) के दो कर्मचारियों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के कारण पूरे ऑफिस को सील कर दिया गया है। अब दो अगस्त तक ऑफिस बंद रहेगा। इस दौरान सिर्फ रेलवे के कंट्रोल रूम को खोलने की अनुमति मिलेगी। वहां भी सीमित कर्मचारियों से ही काम लिया जाएगा। ऑफिस बंद रहने के दौरान उसे सैनिटाइज किया जाएगा। ज्यादातर कर्मचारियों को घर से काम करने का आदेश दिया गया है। साथ ही 21 रेल अधिकारी व कर्मचारियों को होम क्वारंटाइन किया गया है।

loksabha election banner

इधर, डीआरएम अनिल कुमार मिश्रा की भी सेहत नासाज है। वे कई दिनों से दफ्तर नहीं आ रहे थे। उन्होंने अपने बंगले के कर्मचारियों को भी हटा दिया है। इन घटनाओं को लेकर रेल अधिकारी व कर्मचारियों में भय का माहौल है। दो कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद कार्यालय के 21 लोगों को होम क्वारंटाइन कर दिया गया है। इससे पहले अप्रैल महीने में भी एक कर्मचारी के पॉजिटिव मिलने के बाद कई दिनों के लिए डीआरएम ऑफिस को सील कर दिया गया था।

गौरतलब है कि धनबाद जिले में कोरोना का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। पिछले दो दिन में 100 से अधिक कोरोना संक्रमित के नए मामले सामने आए है। इसमें बुधवार को रिकार्ड 61 नए कोरोना के मरीज पाए गए। गुरुवार की देर रात तक धनबाद जिले में कुल 612 कोरोना केस पाए गए हैं। इनमें एक्टिव केस 157 है। हालांकि अब तक 437 लोग कोरोना को मात देकर ठीक भी हो चुके हैं। इससे 14 लोगों की मौत भी हुई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.