दिवाली-छठ पर धनबाद होकर चलेंगी 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, रांची से गोरखपुर-पूर्णिया जाना भी होगा आसान
दिवाली और छठ पर्व के मद्देनजर रेलवे ने धनबाद और गोमो से होकर पांच जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा ...और पढ़ें

दिवाली-छठ पर धनबाद और गोमो होकर चलेंगी 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें।
HighLights
दिवाली-छठ पर धनबाद और गोमो होकर चलेंगी 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें।
रांची-पूर्णिया कोर्ट और शालीमार-थावे के बीच भी चलेंगी ट्रेनें।
नवंबर में अलग-अलग तारीखों पर चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, यहां देखें पूरा शेड्यूल।
जागरण संवाददाता, धनबाद। दिवाली और छठ के मद्देनजर रेलवे ने धनबाद और गोमो होकर पांच जोड़ी स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। इनमें राउरकेला जयनगर, रांची पूर्णिया कोर्ट, शालीमार थावे टाटा कटिहार और रांची गोरखपुर स्पेशल ट्रेन शामिल हैं।
यहां देखें सूची:
- राउरकेला जयनगर स्पेशल 5 से 19 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार को चलेगी। राउरकेला से शाम 7:00 खुलकर तड़के 3:40 पर धनबाद और शाम 5:00 बजे जयनगर पहुंचेगी।
- जयनगर राउरकेला स्पेशल 6 से 20 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को चलेगी जयनगर से रात 9:00 बजे खुलकर अगले दिन सुबह 8:55 पर धनबाद और शाम 7:00 बजे राउरकेला पहुंचेगी।
- टाटा कटिहार स्पेशल 5 से 19 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार को चलेगी टाटा से दोपहर 1:00 बजे खुलकर शाम 6:30 पर धनबाद और अगले दिन तड़के 3:45 पर कटिहार पहुंचेगी।
- कटिहार टाटा स्पेशल 6 नवंबर से 20 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को चलेगी। कटिहार से सुबह 5:55 पर खुलकर शाम 6:20 पर धनबाद और रात 11:50 पर टाटा पहुंचेगी।
- रांची गोरखपुर स्पेशल 5 से 19 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार को चलेगी। रांची से रात 9:20 पर खुलकर रात एक 13 पर गोमो तथा अगले दिन दोपहर 2:00 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
- गोरखपुर रांची स्पेशल 6 से 20 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को चलेगी। गोरखपुर से शाम 5:00 बजे खुलकर अगले दिन सुबह 5:00 बजे गोमो तथा सुबह 9:30 पर रांची पहुंचेगी।
- शालीमार थावे स्पेशल 6 से 20 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को चलेगी। शालीमार से शाम 7:50 पर खुलकर अगले दिन सुबह 4:55 पर गोमो तथा शाम 4:15 पर थावे पहुंचेगी।
- थावे शालीमार स्पेशल 7 से 21 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को चलेगी। थावे से शाम 7:00 बजे खुलकर अगले दिन सुबह 4:55 पर गोमो और दोपहर 2:45 पर शालीमार पहुंचेगी।
- रांची पूर्णिया कोर्ट स्पेशल 6 से 20 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को चलेगी। रांची से शाम 6:00 बजे खुलकर रात 10-7 पर धनबाद और अगले दिन सुबह 10:00 बजे पूर्णिया कोर्ट पहुंचेगी।
- पूर्णिया कोर्ट रांची स्पेशल 7 से 21 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को चलेगी पूर्णिया कोर्ट से दोपहर 3:00 बजे खुलकर देर रात 2:50 पर धनबाद आएगी और अगले दिन सुबह 8:15 पर रांची पहुंचेगी।
यह भी पढ़ें- दिवाली-छठ पर घर जाने की टेंशन खत्म, गोरखपुर से इन 5 स्पेशल ट्रेनों में आसानी से पाएं कन्फर्म टिकट
यह भी पढ़ें- त्योहारों पर घर वापसी के लिए क्या है रांची और झारखंड की ट्रेनों का हाल, देखें पूरी सूची; टैक्सी किराया 20 हजार पार
