योग से ही स्वस्थ भारत का निर्माण संभव : हंसानंद
संवाद सहयोगी कतरास महर्षि पतंजलि योग समिति धनबाद के तत्वावधान में सरस्वती शिशु मंदिर श्यामड
संवाद सहयोगी, कतरास : महर्षि पतंजलि योग समिति धनबाद के तत्वावधान में सरस्वती शिशु मंदिर श्यामडीह परिसर में रविवार को जिलास्तरीय योग प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता का शुभारंभ हरिद्वार से पधारे स्वामी हंसानंद गिरि, उद्योगपति पवन अग्रवाल, सरस्वती विद्या मंदिर के सचिव विक्रम राजगढि़या, प्राचार्य सच्चिदानंद सिंह, सिनीडीह के प्राचार्य मदन मोहन मिश्र, पतंजलि के संयोजक नयन कुमार कमल, उपेंद्र कुमार, वरिष्ठ योगाचार्य लक्ष्मीकांत पंडित ने किया। प्रतियोगिता में जिले के करीब 60 विद्यालय के तीन सौ छात्र-छात्राएं शामिल हुए। हिमांशु कुमार, विवेक कुमार, आरती मुर्मू, अर्चिता कुमारी, सृष्टि बरनवाल, कुमार गौरव, तिलक जोडिया, अंशुल कुमार मंडल, गणेश ठाकुर अपने समूह में विजेता बने। विजेताओं को पतंजलि योग समिति की ओर से महाप्रबंधक आरबी कुमार, जिप सदस्य सुभाष राय, दीपनारायण सिंह आदि ने प्रशस्ति पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया। जिलाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार, प्रखंड अध्यक्ष विनोद कुमार, योग शिक्षक मुकेश कुमार वर्मा, सूरज कुमार वर्मा, प्रीतम कुमार रवानी, शिवेश कुमार विश्वकर्मा, पंकज सिन्हा, काजल सेनगुप्ता, ईश्वरी नारायण पांडेय, अमिताभ ठाकुर, पंकज दास, बजरंग अग्रवाल, ममता कुमारी, सिकी कुमारी, गगन कुमार रजक, उदय आर्यन आदि मौजूद थे। संचालन सरोज कुमार महतो एवं विनोद कुमार ने किया।