विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 24, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मदैयडीह में हिंसक झड़प, आधा दर्जन जख्मी

By JagranEdited By:
Published: Mon, 24 Jun 2019 10:07 PM (IST)Updated: Tue, 25 Jun 2019 06:40 AM (IST)

संवाद सहयोगी तोपचांची/गोमो बाजार मदैयडीह गांव में सोमवार को दो समुदाय के बीच हिसक झड़प

मदैयडीह में हिंसक झड़प, आधा दर्जन जख्मी
मदैयडीह में हिंसक झड़प, आधा दर्जन जख्मी

संवाद सहयोगी, तोपचांची/गोमो बाजार : मदैयडीह गांव में सोमवार को दो समुदाय के बीच हिसक झड़प में लगभग आधा दर्जन महिला और पुरुष जख्मी हो गए। वारदात के बाद गांव में स्थिति तनावपूर्ण है। गांव में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है। गांव के भीमलाल महतो ने लिखित शिकायत देकर विशेष समुदाय के दर्जनों लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

शिकायत पत्र में भीमलाल ने कहा है कि सोमवार को वह ग्रामीणों के साथ अपनी मां के शव का दाह संस्कार करके वापस घर लौट रहे थे। दरवाजे पर लोगों का पैर धुलवा ही रहे थे कि गांव के दूसरे समुदाय के लोग वहां आ धमके और ईंट-पत्थर और लाठी- डंडे से हमला बोल दिया। अचानक हुए इस हमले में गांव के महेश्वर साव, नंदलाल साव, शनिचर साव, संजय साव, पूजा देवी, मुनिया देवी, सुशीला देवी, जूही कुमारी जख्मी हो गई। गंभीर चोट आने के कारण महेश्वर साव को पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। भीमलाल महतो ने शिकायत पत्र में इस घटना के पीछे मोइन अंसारी, अनवर अंसारी, इफ्तिखार असर, तस्लीम अंसारी, मुस्लिम अंसारी, यूसुफ अंसारी समेत 18 लोगों के खिलाफ नामजद शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। मारपीट के दौरान 15 वर्षीय हमीद अंसारी को भी चोट लगी है। उसका उपचार तोपचांची स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया। खबर लिखे जाने तक दूसरे समुदाय की ओर से कोई शिकायत थाने में नहीं दी गई है।

-------------------

हरिकीर्तन पर भी हुआ था तनाव

कुछ माह पूर्व भी गांव में जब एक समुदाय के हरिकीर्तन किया जा रहा था, उस समय भी दोनों समुदाय के बीच तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई थी, जिसके बाद डीएसपी मनोज कुमार की मौजूदगी में दोनों समुदाय के सैकड़ों लोगों के बीच बैठक कर मामला को शांत करवाया गया था और शांति व्यवस्था को लेकर कई निर्णय लिये गये थे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।