डीआरएम की मौजूदगी में सीएमएस ने मांगी माफी, महिला डॉक्टर ने कहा सोचूंगी Dhanbad News
धनबाद मंडल रेल अस्पताल के सीएमएस और महिला डॉक्टर के बीच चल रहे विवाद के निपटारे को शुक्रवार को डीआरएम अनिल कुमार मिश्रा ने अस्पताल के सभी डॉक्टरों के साथ बैठक की।
By Deepak PandeyEdited By: Published: Fri, 05 Jul 2019 04:15 PM (IST)Updated: Sat, 06 Jul 2019 11:38 AM (IST)
जागरण संवाददाता, धनबाद: धनबाद मंडल रेल अस्पताल के सीएमएस और महिला डॉक्टर के बीच चल रहे विवाद के निपटारे को शुक्रवार को डीआरएम अनिल कुमार मिश्रा ने अस्पताल के सभी डॉक्टरों के साथ बैठक की। इस दौरान सीएमएस डॉ एन रॉय ने अपनी गलती स्वीकारी और महिला डॉक्टर से माफी मांगी।
हालांकि महिला डॉक्टर ने कहा अभी इस बारे में उन्होंने कुछ भी तय नहीं किया है। सोच कर ही अपना फैसला सुनाएंगी।
क्या है मामला: दरअसल, दो दिन पहले रेल सीएमएस और महिला डॉक्टर के बीच विवाद हो गया था। महिला डॉक्टर ने थाने में लिखित शिकायत कर जातिसूचक शब्द कहे जाने का आरोप लगाया था। हालांकि सीएमएस ने आरोप को निराधार बताया था। घटना को लेकर अस्पताल के डॉक्टर दो गुटों में बंट गए थे। डॉक्टरों में सीएमएस के प्रति काफी आक्रोश था। इसी मामले के निपटारे को लेकर शुक्रवार को डीआरएम ने बैठक की। उन्होंने डॉक्टरों से कहा कि अस्पताल में अनुशासन बनाए रखें।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें