यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 24, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Indian Railway: जनरल टिकट पर छूट में छह माह का विस्तार, जानिए नियम-कायदे
ई-टिकट का चलन तो तेजी से बढ़ रहा है। पर मोबाइल पर जनरल टिकट बुक कराने के मामले में अभी ...और पढ़ें

धनबाद, जेएनएन। मोबाइल पर रेलवे का जेनरल टिकट बुक करानेवाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर। आर-वॉलेट से बुक कराने पर मिलने वाली पांच फीसद छूट अब 24 फरवरी तक मिलेगी। इससे पहले 24 अगस्त तक छूट दी गई थी जिसे छह महीने के लिए विस्तारित कर दिया गया है। रेलवे बोर्ड की डायरेक्टर पैसेंजर मार्केटिंग शैली श्रीवास्तव ने इस संबंध में सभी जोन को आदेश जारी कर दिया है।
ई-टिकट का चलन तो तेजी से बढ़ रहा है। पर मोबाइल पर जनरल टिकट बुक कराने के मामले में अभी भी यात्री कम ही रुचि ले रहे हैं। यात्रियों को लुभाने के लिए ही मोबाइल टिकट पर पांच फीसद की छूट दी जा रही है।
क्या-क्या सुविधा
- मोबाइल पर जनरल टिकट बुक कराने के साथ ही प्लेटफॉर्म टिकट भी बुक करा सकते हैं।
- मोबाइल पर सीजन टिकट 10 दिन पहले बुक करा सकते हैं।
- टिकट बुक हो जाने पर बाद में मोबाइल में इंटरनेट नेटवर्क न रहने पर भी टिकट दिखा सकते हैं।