Move to Jagran APP

Jungle Raj In Dumka: बकरी के लिए पत्ते तोड़ने जंगल में गई थी आदिवासी लड़की, ग्रामीण ने कर डाला गंदा काम

दुमका के जामा में एक नाबालिग आदिवासी लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना घटी है। लड़की सुबह-सुबह अपनी बकरी के लिए पत्ते तोड़ने जंगल में गई थी। गांव के गुड़धा हांसदा ने उसे पकड़ लिया। एक पेड़ के पीछे ले जाकर गंदा काम किया।

By MritunjayEdited By: Published: Thu, 09 Sep 2021 11:41 AM (IST)Updated: Thu, 09 Sep 2021 12:20 PM (IST)
Jungle Raj In Dumka: बकरी के लिए पत्ते तोड़ने जंगल में गई थी आदिवासी लड़की, ग्रामीण ने कर डाला गंदा काम
जामा के जंगल में नाबालिग आदिवासी लड़की से दुष्कर्म ( सांकेतिक फोटो)।

संवाद सहयोगी जामा (दुमका)। झारखंड के संताल परगना एरिया में लगता है जंगल राज कायम हो गया है। इस इलाके में आदिवासी लड़कियों के साथ दुष्कर्म और सामूहिक दुष्कर्म की घटनाएं आए दिन हो रही हैं। अब दुमका के जामा में एक नाबालिग आदिवासी लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना घटी है। जामा इलाके के एक गांव की 17 वर्षीय किशोरी के साथ क्षेत्र के ही एक गांव के गुड़धा हांसदा ने दुष्कर्म किया। किशोरी अपने घर से पास के जंगल में बकरी के चारे के लिए पत्ते तोडऩे गई थी। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर आरोपित की तलाश में छापेमारी कर रही है।

loksabha election banner

पेड़ के पीछे ले जाकर किया दुष्कर्म

पीडि़ता ने बताया कि सुबह करीब छह बजे थे। वह गांव के पास ही जंगल से पत्ते लेने चली गई। वह पत्ते तोड़ चुकी थी। तभी वहां 42 वर्षीय गुड़धा हांसदा आ गया। उसने कहा कि इतने पत्ते एक साथ कैसे ले जाओगी। हम मदद कर देंगे। इसके बाद वह उससे अनाप शनाप बातें करने लगा। जबरन खींचकर पास के पेड़ के पीछे ले गया और गलत काम किया। जाते समय उसने धमकी दी कि यदि किसी को कुछ बताया तो जान से मार देगा। वह किसी प्रकार घर आई। रोत हुए अपनी मां व चाचा को सारी जानकारी दी। इसके बाद यह मामला गांव के प्रधान के पास गया। 

गांव के प्रधान की सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई 

लड़की के स्वजनों ने गांव के प्रधान को घटना की पूरी जानकारी दी। प्रधान ने खुद पंचायती न कर तत्काल जामा थाने की पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पीड़िता स्वजनों के साथ थाना पहुंची। गुड़धा के खिलाफ मामला दर्ज कराया। जामा थाने के सहायक अवर निरीक्षक रविशंकर ने बताया कि पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। वह गांव से फरार हो गया है। जल्द उसकी गिरफ्तारी होगी। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.