Move to Jagran APP

पेट्रोल डीजल के मूल्य वृद्धि के विरोध में महिला कांग्रेस ने दिया धरना, सड़क पर चूल्हा जला बना भोजन Dhanbad News

पेट्रोल डीजल के मूल्य में वृद्धि के विरोध में धनबाद जिला महिला कांग्रेस की ओर से धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम रणधीर वर्मा चौक पर हुआ। इस दौरान बीच सड़क पर चूल्हा जला खाना पकाया गया।

By MritunjayEdited By: Published: Sun, 28 Feb 2021 02:55 PM (IST)Updated: Sun, 28 Feb 2021 02:55 PM (IST)
पेट्रोल डीजल के मूल्य वृद्धि के विरोध में महिला कांग्रेस ने दिया धरना, सड़क पर चूल्हा जला बना भोजन Dhanbad News
रणधीर वर्मा चौक पर चूल्हा जलाकर पेट्रोल मूल्य में वृद्धि का विरोध करतीं महिलाएं।

धनबाद, जेएनएन। पेट्रोल डीजल व रसोई गैस की बढ़ रही कीमत के खिलाफ धनबाद जिला महिला कांग्रेस कमेटी रविवार को रणधीर वर्मा चौक पर धरना दिया। इस दौरान चूल्हा जलाकर महिलाओं ने रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के खिलाफ विरोध भी जताया। धरना की अध्यक्षता कर रही सीता राणा ने कहा कि भाजपा सरकार तानाशाही रवैया अपनाकर निजीकरण को बढ़ावा दे रही है। लोकतांत्रिक व्यवस्था की हत्या कर रही है। सरकार की गलत नीतियों का खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। अर्थव्यवस्था तहस-नहस हो गई है। पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस की टीम से आसमान छू रही है। खाद्य सामग्री की कीमतें परवान पर है। मनमोहन सिंह सरकार में पेट्रोल की कीमत 71 रुपया था। मोदी सरकार में ₹100 की ओर बढ़ रहा है। मध्यम वर्गीय परिवार के लिए यह समय मुश्किलों भरा है। अगर सरकार इस पर जल्द कार्रवाई नहीं करती तो महिला कांग्रेस उग्र आंदोलन करेगी। धरना में जिला कांग्रेस अध्यक्ष बृजेंद्र प्रसाद सिंह भी शामिल हुए। इस दौरान कुसमी देवी, दुर्गा कुमारी, जानकी देवी, देवी झा, यशोदा मंडल, रिंकू देवी, अख्तरी खातून, कमला कुमारी, कौशल्या देवी, सुनीता देवी, कलावती देवी, सुनीता कुमारी, मुनिया देवी, शाहीन बानो आदि मौजूद थीं।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.