Dhanbad Weather Update : अभी ऐसे ही बना रहेगा मौसम का मिजाज, 20 से सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ, 21 के बाद बारिश संभव
मौसम विभाग के मुताबिक उसमें परिवर्तन संभव है। 20 फरवरी से पश्चिमी विक्षोभ के एक बार फिर सक्रिय होने के आसार हैं। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बढ़ने से ठंड बढ़ सकती है।
धनबाद,जेएनएन। शहर व आसपास के क्षेत्र में मौसम में तेजी से बदलाव हो रहा है। तापमान में बढ़ोतरी के कारण स्वेटर-जैकेट पहनना अब बिते दिनों की बात लगने लगी है। रात के तामपान में भी पांच डिग्री तक की वृद्धी हुई है। वसंत पंचमी के बाद से ही मौसम में गर्माहट आने लगी, जो अभी बरकरार रहेगा। धनबाद में दिन का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।
वहीं, गुरुवार को दिन का तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। हांलकि, मौसम विभाग के मुताबिक उसमें परिवर्तन संभव है। 20 फरवरी से पश्चिमी विक्षोभ के एक बार फिर सक्रिय होने के आसार हैं। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बढ़ने से ठंड बढ़ सकती है। इस दौरान अरब सागर के गर्म बादल भी इस ओर आएंगे, जिससे 21 और 22 फरवरी को बारिश की भी संभावना है। हालांकि तेज बारिश नहीं होगी।
गुरुवार तक का संभावित तापमान
- दिन - अधिकतम/न्यूनतम
- सोमवार - 31/13
- मंगलवार - 31/11
- बुधवार - 31/12
- गुरुवार - 33/15