Move to Jagran APP

Dhanbad Weather Forecast: रंग बदलने लगा मौसम, दिन में गर्मी और शाम ढलते ही ठंड आने का अहसास

Dhanbad Weather Forecast मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी के मध्य भाग में लो प्रेशर ने जन्म ले लिया है। इसका प्रभाव धनबाद और आसपास भी दिख सकता है। अगले 24 से 48 घंटे के दौरान इससे तेज बारिश के संकेत मिल रहे हैं।

By MritunjayEdited By: Published: Tue, 20 Oct 2020 03:49 PM (IST)Updated: Tue, 20 Oct 2020 03:49 PM (IST)
धनबाद में सुबह-शाम ठंड आने का अहसास होने लगा है।

धनबाद, जेएनएन। Dhanbad Weather Forecast अक्टूबर के तीसरे हफ्ते में ही धनबाद के मौसम ने रंग बदलना शुरू कर दिया है। दिन में गर्मी और उमस सता रही है। शाम ढलते ही मौसम का मिजाज बदल रहा है। रात का मौसम ठंड आने का अहसास भी कराने लगा है। मंगलवार को भी सुबह से ही धूप खिली है। पारा 32 पर है। गर्मी असर दिखा रही है। शाम होते ही मौसम बदलने के आसार हैं।

loksabha election banner

मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी के मध्य भाग में लो प्रेशर ने जन्म ले लिया है। इसका प्रभाव धनबाद और आसपास भी दिख सकता है। अगले 24 से 48 घंटे के दौरान इससे तेज बारिश के संकेत मिल रहे हैं।  इधर, अक्टूबर में धनबाद में अब तक 13 फीसद अधिक बारिश का रिकॉर्ड दर्ज किया गया है। सामान्य वर्षा का अनुपात 73 एमएम होना चाहिए जो 82.5 एमएम है।

  • शनिवार तक का धनबाद का संभावित तापमान

मंगलवार अधिकतम 32 न्यूनतम 23

बुधवार अधिकतम 34 न्यूनतम 23

गुरुवार अधिकतम 34 न्यूनतम 23

शुक्रवार अधिकतम 31 न्यूनतम 23

शनिवार  अधिकतम 33 न्यूनतम 23


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.