Move to Jagran APP

Dhanbad Weather Forecast: अरब सागर से आ रहे बादल दिखा रहे असर, जानें कैसा रहेगा माैसम का मिजाज

Dhanbad Weather Forecast मौसम विभाग की मानें तो असम के दक्षिण-पश्चिम हिस्से में साइक्लोनिक सरकुलेशन बना हुआ है। उसके बादल धनबाद होकर गुजर रहे हैं और पश्चिम बंगाल के रास्ते जा रहे हैं। बादलों की आवाजाही की वजह से ही धनबाद और आसपास के आसमान में बादल छा रहे हैं।

By MritunjayEdited By: Published: Thu, 22 Apr 2021 07:15 AM (IST)Updated: Thu, 22 Apr 2021 08:00 AM (IST)
Dhanbad Weather Forecast: अरब सागर से आ रहे बादल दिखा रहे असर, जानें कैसा रहेगा माैसम का मिजाज
अबर सागर के बादल धनबाद में आसमान में ( फाइल फोटो)।

धनबाद, जेएनएन। माैसम में लगातार बदलाव हो रहा है। इसका कारण अरब सागर के बादल हैं। बुधवार की तरह गुरुवार को भी धनबाद और पड़ोस के जिले बोकारो, गिरिडीह, जामताड़ा के आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। इससे धूप छांव की आंख मिचौनी चलती रहेगी। सुबह में आसमान में धूप खिलने के बाद दोपहर या उसके बाद से बादलों की आवाजाही शुरू हो सकती है। तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। पर बारिश के आसार कम ही हैं। शुक्रवार को भी बादलों की आवाजाही जारी रहने की संभावना जताई जा रही है। 

loksabha election banner

धनबाद होकर गुजर रहे बादल

मौसम विभाग की मानें तो असम के दक्षिण-पश्चिम हिस्से में साइक्लोनिक सरकुलेशन बना हुआ है। उसके बादल धनबाद होकर गुजर रहे हैं और पश्चिम बंगाल के रास्ते जा रहे हैं। उन्हीं बादलों की आवाजाही की वजह से ही धनबाद और आसपास के आसमान में बादल छा रहे हैं। शुक्रवार को बादलों का प्रभाव कम रहने और मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई जा रही है। इसके बाद शनिवार और रविवार को एक बार फिर मौसम बदलने का अनुमान है। इस दौरान कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्की बारिश की भी संभावना जताई जा रही है।

हल्की बारिश की संभावना

मानसून एक्सपर्ट डॉ एसपी यादव की मानें तो अरब सागर के गर्म हवाएं उत्तर पूर्व की ओर जा रही हैं। गर्म हवाओं की आवाजाही के दौरान धनबाद में बादल छा रहे हैं। अगले कई दिनों तक रुक रुक कर बादलों की आवाजाही जारी रहने का अनुमान है। इस दौरान कभी-कभी हल्की बारिश भी हो सकती है। तेज बारिश की संभावना नहीं है। इस हफ्ते मौसम में होने वाले बदलाव का असर धनबाद से सटे गिरिडीह और बोकारो में भी दिखेगा।दुमका समेत संताल परगना के ज्यादातर जिले इससे प्रभावित हो सकते हैं। 

26 अप्रैल तक का संभावित तापमान

  • गुरुवार अधिकतम 34 न्यूनतम 22
  • शुक्रवार अधिकतम 37 न्यूनतम 22
  • शनिवार अधिकतम 39  न्यूनतम  24
  • रविवार अधिकतम 39 न्यूनतम 24
  • सोमवार अधिकतम 39 न्यूनतम 24

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.