Dhanbad Weather Forecast: जनवरी में पड़ी गर्मी ने तोड़ा पिछले 50 साल का रिकॉर्ड, अब आज शाम से सताएगी शीतलहरी
पिछले सात-आठ दिनों से 17से 18 तक पहुंचा न्यूनतम तापमान मंगलवार से 9 डिग्री पर पहुंच गया है। इसके साथ ही मौसम में ठंडक भी बढ़ गई है। शाम से ठंड और बढ़ जाएगी। मौसम विभाग में इसे लेकर पहले ही अलर्ट जारी कर दिया था।
धनबाद, जेएनएन : पिछले सात-आठ दिनों से 17से 18 तक पहुंचा न्यूनतम तापमान, मंगलवार से 9 डिग्री पर पहुंच गया है। इसके साथ ही मौसम में ठंडक भी बढ़ गई है। शाम से ठंड और बढ़ जाएगी। मौसम विभाग में इसे लेकर पहले ही अलर्ट जारी कर दिया था। मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद के मुताबिक हिमालय में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बढ़ने से अब एक बार फिर मौसम में परिवर्तन होगा और ठंड बढ़ेगी।
पिछले कुछ दिनों से अरब सागर के आसपास बन रहे साइक्लोनिक सरकुलेशन की वजह से काफी मात्रा में गर्म बादल इस ओर आ रहे थे, जिस वजह से मौसम बदल गया था। इस बार समुद्री बादलों के आने से जनवरी में पड़ी गर्मी ने पिछले तकरीबन 50 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया था। दिन में ही नहीं रात में भी लोग स्वेटर उतार कर घर से बाहर निकल रहे थे। अब एक बार फिर पश्चिमी बच्चों की सक्रियता बढ़ने से ठंड बढ़ेगी।
इस हफ्ते मौसम पूरी तरह सर्द रहेगा। बुधवार से न्यूनतम तापमान में और गिरावट आ सकती है। मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान सुबह में घना कोहरा छा सकता है। दिन चढ़ने के साथ धूप भी खेलेगी और शाम ढलते ही ठंड बढ़ जाएगी।
15 जनवरी तक का संभावित तापमान
मंगलवार अधिकतम 27 न्यूनतम 9
बुधवार अधिकतम 25 न्यूनतम 8
गुरुवार अधिकतम 24 न्यूनतम 8
शुक्रवार अधिकतम 25 न्यूनतम 9