धनबाद होकर चलने वाली कई ट्रेनें 4 अक्टूबर तक रद, कुछ का बदला रूट; सफर से पहले देखें लिस्ट
मोकामा रेल ब्रिज पर नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण 4 अक्टूबर तक धनबाद से गुजरने वाली कई ट्रेनें रद या परिवर्तित मार्ग से चलेंगी।

एआई द्वारा जेनरेट इमेज।
HighLights
मोकामा रेल ब्रिज पर नॉन-इंटरलॉकिंग से ट्रेनों पर असर।
कुंभ और उपासना एक्सप्रेस अब धनबाद होकर गुजरेंगी।
कई ट्रेनें रद, कुछ के मार्ग परिवर्तित किए गए।
जागरण संवाददाता, धनबाद। धनबाद होकर चलने वाली कई महत्वपूर्ण ट्रेनें अलग-अलग दिनों में रद रहेंगी। जसीडीह-पटना होकर चलने वाली कुंभ व उपासना एक्सप्रेस धनबाद होकर चलेंगी।
मौर्य, कोसी, पाटलिपुत्र, दरभंगा-चर्लपल्ली समेत अन्य ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चलाई जाएंगी। मोकामा रेल ब्रिज पर होनेवाले नान इंटरलाकिंग के कारण चार अक्टूबर तक ट्रेनों के मार्ग बदलेंगे।
इन तिथियों में बदलेगा मार्ग
- 22 सितंबर को चलने वाली 18622 हटिया-पटना पाटलिपुत्र एक्सप्रेस किउल, शेखपुरा, बिहारशरीफ व बख्तियारपुर होकर चलेगी।
- 25 सितंबर से चार अक्टूबर तक 15027 संबलपुर-गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस किउल, मुंगेर व बरौनी होकर
- 25 को 17008 दरभंगा-चर्लपल्ल एक्सप्रेस मुंगेर व किउल होकर
- 25 व 27 को 18622 हटिया-पटना पाटलिपुत्र एक्सप्रेस किउल, शेखपुरा, बिहारशरीफ व बख्तियारपुर होकर
- 26 व 29 को 17007 चर्लपल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस किउल, मुंगेर व बरौनी होकर
- 29 को 17008 चर्लपल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस बरौनी, मुंगेर व किउल होकर
- 21 सितंबर से तीन अक्टूबर तक हावड़ा-देहरादून कुंभ एक्सप्रेस, हावड़ा-देहरादून उपासना एक्सप्रेस दोनों ओर से जसीडीह-पटना के बदले धनबाद होकर चलेंगी।
- 27 सितंबर चलने वाली 13332 पटना-धनबाद इंटरसिटी बख्तियारपुर, बिहारशरीफ, शेखपुरा व किउल होकर चलेगी। मार्ग परिवर्तन के कारण पटना-जसीडीह व धनबाद रूट के यात्रियों को परेशानी झेलनी होगी।
- दो से चार अक्टूबर तक 18625 पूर्णिया कोर्ट-हटिया कोसी एक्सप्रेस खगड़िया, मुंगेर,जमालपुर, किउल, नवादा व बंधुआ होकर चलेगी। वापसी में भी हटिया-पूर्णिया कोर्ट कोसी एक्सप्रेस इसी मार्ग से चलेगी।
इन तिथियों में रद रहेंगी धनबाद होकर चलने वाली ट्रेनें
- 25 सितंबर व दो अक्टूबर को रांची-गोरखपुर एक्सप्रेस
- 26 सितंबर व तीन अक्टूबर को गोरखपुर-रांची एक्सप्रेस
- एक व तीन अक्टूबर को राउरकेला-जयनगर एक्सप्रेस
- दो व चार अक्टूबर अक्टूबर को जयनगर-राउरकेला एक्सप्रेस
- दो अक्टूबर टाटा-जयनगर एक्सप्रेस
- तीन अक्टूबर जयनगर-टाटा एक्सप्रेस
