विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

धनबाद को मिलेगा 500 करोड़ का इंटीग्रेटेड वाहन टर्मिनल, फ्लाईओवर और 8-लेन सड़कों के साथ चमकेगा शहर

Published: Fri, 23 Oct 2026 08:44 PM (IST)

धनबाद को अगले कुछ वर्षों में 500 करोड़ रुपये की लागत से एक इंटीग्रेटेड वाहन टर्मिनल मिलेगा, जो स्टेशन के ...और पढ़ें

एआई द्वारा जेनरेट इमेज।

एआई द्वारा जेनरेट इमेज।

HighLights

  1. धनबाद को मिलेगा 500 करोड़ का इंटीग्रेटेड वाहन टर्मिनल।

  2. स्टेशन के दोनों छोर पर बनेगा बस, कार, ऑटो स्टैंड।

  3. शहर की यातायात व्यवस्था में होगा बड़ा सुधार।

जागरण संवाददाता, धनबाद। अगले कुछ वर्षाें में धनबाद को इंटीग्रेटेड वाहन टर्मिनल मिलेगा। धनबाद स्टेशन के दोनों छोर पर इंटीग्रेटेड वाहन टर्मिनल के लिए 500 करोड़ का मेगा प्लान प्रस्तावित है।

बस, कार, ऑटो और ई-रिक्शा के लिए दोनों ओर टर्मिनल बनेगा। हर दिन तकरीबन 25 हजार यात्रियों के आवाजाही वाले स्टेशन से सड़क परिवहन सेवा बेहतर होगी। राज्य के सबसे व्यस्त स्टेशन के लिए अगले 50 वर्षाें को ध्यान में रख कर योजना तैयार की गई है।

जहां कभी कोलियरी मालिकों की आलीशान कोठियां थीं, अब माल की श्रृंखला

शहर के दिल यानी बैंक मोड़ ने धनबाद के 70 साल के सफर को जिया है। कोलियरी मालिकों की आलीशान कोठियां, राजेंद्र मार्केट, राठौर मेंशन जैसी जगहें यहां की पहचान थी।

वक्त बदला, कोलियरी के मालिक दूसरी जगहों पर शिफ्ट हो गये और बैंक मोड़ ने अपना चोला बदल लिया। आज यह जगह शहर का सबसे महंगा कमर्शियल हब है। ओजोन प्लाजा, सेंटर प्वाइंट, सुपर मार्केट, न्यू मार्केट समेत यहां माल की श्रृंखला है।

संकरी सड़क पर रेंगती थी गाड़ियां, अब फोरलेन-आठलेन पर फर्राटा

बैंक मोड़ से गोविंदपुर या फिर रणधीर वर्मा चौक से बरवाअड्डा, संकरी सड़ों पर कभी गाड़ियां रेंगती थीं। अब सड़कें फोरलेन हैं और गाड़ियां फर्राटा भर रही हैं।

बैंक मोड़ इलाके में धनबाद-झरिया और धनबाद-कतरास सड़क भी फोरलेन बन चुकी हैं। राज्य की पहली आठ लेन सड़क भी अपने शहर में ही है। इससे शहर की यातायात सुधरी है।

रांगाटांड़ अंडरपास, मटकुरिया फ्लाईओवर और गोविंदपुर-निरसा एलिवेटेड ब्रिज से जिले की यातायात की तस्वीर बदलेगी।

यह भी पढ़ें- धनबाद में मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी मजबूती, एसएसएलएनटी अस्पताल बनेगा 50 बेड का केंद्र