Move to Jagran APP

Dhanbad Sports News: कभी ब्रिटिश खेलते थे यहां गोल्फ, आज 9.72 करोड़ की लागत से स्पोर्ट्स हब के रूप में विकसित किया जा रहा गोल्फ ग्राउंड

गोल्फ ग्राउंड नाम सुनते ही गोल्फ खेलते हुए लोगों की तस्वीरें ताजा होने लगी होंगी। कभी इस ग्राउंड में ऐसा ही होता था। आज सिर्फ नाम रह गया है। अब इसे ऐसा बनाया जा रहा है जो धनबाद को एक नई पहचान

By Atul SinghEdited By: Published: Thu, 03 Dec 2020 11:29 AM (IST)Updated: Thu, 03 Dec 2020 11:29 AM (IST)
Dhanbad Sports News: कभी ब्रिटिश खेलते थे यहां गोल्फ, आज 9.72 करोड़ की लागत से स्पोर्ट्स हब के रूप में विकसित किया जा रहा गोल्फ ग्राउंड
गोल्फ ग्राउंड, नाम सुनते ही गोल्फ खेलते हुए लोग

 आशीष सिंह, धनबाद: गोल्फ ग्राउंड, नाम सुनते ही गोल्फ खेलते हुए लोगों की तस्वीरें ताजा होने लगी होंगी। कभी इस ग्राउंड में ऐसा ही होता था। आज सिर्फ नाम रह गया है। अब इसे ऐसा बनाया जा रहा है, जो धनबाद को एक नई पहचान देगा। आने वाले कुछ महीनों में शहर के बीचोंबीच स्थित गोल्फ ग्राउंड बदला हुआ नजर आएगा। लॉकडाउन में काम बंद हो गया था, लेकिन अब तेजी से काम हो रहा है। यहां लगभग 50 फीसद काम हो चुका है। जल्द ही गोल्फ ग्राउंड वैश्विक स्तर का मल्टी यूटिलिटी ग्राउंड बनेगा। यहां कई तरह के खेलों के साथ-साथ सांस्कृतिक आयोजन के लिए भी मुकम्मल व्यवस्था होगी। मॉर्निंग वॉक और स्विंमिग के लिए विश्वस्तरीय सुविधा होगी। नगर निगम डीएमएफटी फंड से इस मैदान के विकास पर 9.75 करोड़ रुपये खर्च कर रहा है। दो चरणों में राशि खर्च की जाएगी। 12 एकड़ में गोल्फ ग्राउंड की सूरत बदली जा रही है। निगम की मानें तो आने वाले छह महीने में काम लगभग पूरा हो जाएगा। नगर निगम ही इस पूरे प्रोजेक्ट की फंडिंग कर रहा है।

loksabha election banner

विश्व स्तरीय गोल्फ ग्राउंड में होंगी ये सुविधाएं

- रोलर स्केटिंग जोन।

- एक बच्चों के लिए खेल का क्षेत्र।

- एक ओपन जिम।

- मैदान।

- स्वीमिंग पूल।

- बैठने के लिए सीटें।

- चारों ओर पौधारोपण।

- लाइट और शौचालय।

- मैदान के चारों ओर जॉगिंग ट्रैक।

- एक फुटबॉल स्टेडियम, बास्केटबॉल और लॉन टेनिस कोर्ट।

कभी ब्रिटिश खेलते थे गोल्फ

गोल्फ ग्राउंड को रणधीर प्रसाद वर्मा स्टेडियम के नाम से भी जाना जाता है। ब्रिटिश इस मैदान का उपयोग गोल्फ खेलने के लिए करते थे। आजादी के बाद यह साठ और सत्तर के दशक के उत्तरार्ध में पुलिस और अर्धसैनिकों के लिए एक शूटिंग रेंज के रूप में विकसित किया गया था। 70 के दशक के अंत में यहां शूटिंग अभ्यास पर रोक लगा दी गई, क्योंकि आसपास के क्षेत्र में आबादी बढ़ गई थी। सुबह सैर करने वाले की भीड़ बढ़ गई और स्थानीय फुटबॉलरों ने यहां प्रशिक्षण प्रारंभ कर दिया। तीन जनवरी 1991 को बैंक डकैती का विरोध करने के दौरान धनबाद के तत्कालीन एसपी रणधीर प्रसाद वर्मा के शहीद होने के बाद जिला प्रशासन ने मैदान के चारों ओर एक चारदीवारी स्थापित की और इसे रणधीर प्रसाद वर्मा स्टेडियम नाम दे दिया।

वर्जन

नगर निगम शहर की सूरत बदलने को तत्पर है। प्रयास भी किया जा रहा है। बिरसा मुंडा पार्क के बाद गोल्फ ग्राउंड धनबादवासियों के लिए बेहतरीन तोहफा होगा। काम तेजी से हो रहा है। गोल्फ ग्राउंड वैश्विक स्तर का मल्टी यूटिलिटी ग्राउंड बनेगा। खेलों के लिए पूर्ण व्यवस्था होगी। सुबह लोग मेट्रो शहर की तर्ज पर बने ट्रैक पर मार्निंग वॉक कर सकेंगे। यहां एक फुटबॉल स्टेडियम, बास्केटबॉल और लॉन टेनिस कोर्ट पर भी काम शुरू होगा।

- सत्येंद्र कुमार, नगर आयुक्त


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.