विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली की तर्ज पर धनबाद के स्कूलों में हर घंटे बजेगी Water Bell, बच्चों को दिलाई जाएगी पानी पीने की याद

By Ashish Singh Edited By: Mritunjay Pathak
Published: Mon, 27 Apr 2026 03:38 PM (IST)

गर्मी बढ़ने के कारण धनबाद के सरकारी स्कूलों में अब हर घंटे पानी पीने के लिए घंटी बजेगी। जिला शिक्षा ...और पढ़ें

स्कूल में पानी पीते गर्मी से परेशान बच्चे।

स्कूल में पानी पीते गर्मी से परेशान बच्चे।

HighLights

  1. सरकारी स्कूलों में हर घंटे बजेगी पानी की घंटी।

  2. छात्रों को गर्मी और लू से बचाने के निर्देश जारी।

  3. ओआरएस और ग्लूकोज की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा।

जागरण संवाददाता, धनबाद। गर्मी बढ़ी रही है। धूप की तपिश का असर सबसे अधिक बच्चों पर पड़ रहा है। छात्रों में पानी की कमी न हो, इसके लिए अब सरकारी स्कूलों में प्रत्येक एक घंटे पर घंटी बजेगी। इस दौरान बच्चे पानी पीएंगे।

पूरे देश में भीषण गर्मी पड़ रही है। दिल्ली समेत पश्चिम के  राज्यों में गर्मी का हाल और बुरा है। दिल्ली और राजस्थान समेत कई राज्यों में हीटवेव के खतरे को देखते हुए स्कूलों में छात्रों की सुरक्षा के लिए खास इंतजाम किए गए हैं। हर 45-60 मिनट में वॉटर बेल बजाकर बच्चों को पानी पीने की याद दिलाई जाती है। इसी तर्ज पर धनबाद में भी शुरुआत की गई है।

तेज धूप और भीषण गर्मी को देखते हुए धनबाद के जिला शिक्षा पदाधिकारी अभिषेक झा ने स्कूलों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश जारी किया है। यह निजी एवं सरकारी दोनों श्रेणी के विद्यालयों के लिए है। डीईओ ने जारी निर्देश में कहा है कि सरकारी स्कूलों में प्रत्येक एक घंटे में वाटर ब्रेक के लिए घंटी बजाना है।

ब्रेक के समय सभी बच्चे पानी पीएंगे, यह प्रधानाध्यापक सुनिश्चित करेंगे। यह नियमित करना है। विद्यालय में घड़ा, सुराही आदि में प्रयाप्त मात्रा में पानी की उपलब्ध हो, इसे भी देखना होगा। पानी हर दिन बदलें। जहां पानी रखा जाएं, वहां साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था हो।

मध्याह्न भोजन छांव वाली जगह पर परोसना तथा हाथ धोने का इंतजाम भी छांव वाली जगह पर ही करना है। बच्चों को घर आते जाते समय टोपी, छाता आदि से सिर ढककर रखना होगा। स्कूल में प्रयाप्त मात्रा में ओआरएस एवं ग्लूकोज की उपलब्धता सुनिश्चित करना है। इसके लिए नजदीकी पीएचसी एवं सीएचसी से संपर्क कर सकते हैं।

सभी शिक्षक एवं शिक्षा विभाग के सभी कर्मियों की यह व्यक्तिगत जिम्मेदारी है कि कोई भी बच्चा तेज गर्मी अथवा लू की चपेट में न आए। इसके लिए सभी पुरजोर प्रयास करें।