Dhanbad: आ गया त्योहारों का मौसम... स्कूल व कॉलेजों में छुट्टियां ही छुट्टियां... यहां देखिए अक्टूबर माह की अवकाश लिस्ट
इस त्योहार की शुरुआत पिछले साल के मुकाबले पहले हो गई नवरात्रि की 26 सितबंर से शुरू हो रही है इसी प्रकार दशहरा पाचं अक्टूबर को है इसके बाद दीपावली और अन्य त्योहारों की वजह की शहर के स्कूल व कॉलेजों में छुट्टियां रहेंगी
जागरण संवाददाता, धनबाद : जिले के शिक्षण संस्थानों ने अक्टूबर महीने में विभिन्न पर्व-त्योहार को लेकर छुट्टी घोषित कर दी है। दुर्गापूजा की शुरुआत 26 सितंबर से कलश स्थापन के साथ हो रही है। जिले के स्कूल-कालेजों में दुर्गापूजा का अवकाश एक अक्टूबर से या एक अक्टूबर को पढ़ाई के बाद दी जा रही है। दिल्ली पब्लिक स्कूल धनबाद में दुर्गापूजा का अवकाश दो से पांच अक्टूबर तक दी गई है। वहीं डिनोबिली स्कूल सीएमआरआई और कार्मेल स्कूल धनबाद में एक से छह अक्टूबर तक अवकाश दिया गया है। सरकारी प्रारंभिक स्कूलों में एक अक्टूबर को पढ़ाने के बाद अवकाश कर दिया जाएगा। रविवार को गांधी जयंती की छुट्टी तथा तीन से छह अक्टूबर तक दुर्गापूजा की छुट्टी मिलेगी। जिले के अधिकतर स्कूलों ने अपने-अपने अनुसार अवकााश का कैलेंडर जारी कर दिया है। वहीं बात कालेजों की करें तो 30 सितंबर से होगी अवकाश रहेगा। बीबीएमकेयू धनबाद व बोकारो के अधीन धनबाद व बोकारो के कालेजों में एक महीने से अधिक यानी 30 सितंबर से एक नवंबर तक छात्र-छात्राओं के लिए दुर्गापूजा, दीपावली व छठ पूजा छुट्टी रहेगी। 17 सितंबर को चेहल्लूम और विश्वकर्मा पूजा को लेकर बंद रहेगा। 23 को बिनोद बिहारी महतो जयंती व 26 सितंबर को कलश स्थापन का आवकाश पहले से घोषित किया जा चुका है। 24 से दीपावली-छठ का अवकाश रहेगा। दीपावली व छठ को लेकर दिल्ली पब्लिक स्कूल धनबाद, डिनोबिली सीएमआरआई, कार्मेल स्कूल धनबाद समेत अन्य स्कूलों में 24 अक्तूबर से 31 अक्तूबर तक छुट्टी रहेगी। सरकारी प्रारंभिक स्कूलों में दीपावली, भैयादूज, गोवर्द्धन पूजा व चित्रगुप्त पूजा के लिए 24 से 26 अक्टूबर तक स्कूल बंद रहेगा। छठ की छुट्टी 31 अक्टूबर को दी गई है।