Move to Jagran APP

Dhanbad Weather Forecast: बादलों के बीच सुबह खिली धूप तो चांदी सा दिखा आसमां का नजारा, ऐसा रहेगा माैसम

Dhanbad Weather Forecastमौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद के अनुसार अगले 5 दिनों तक राज्य का मौसम शुष्क बना रहेगा इस दौरान ठंड बढ़ने की संभावना कम रहेगी। मौसम में बदलाव को लेकर विभाग का कहना है कि राजस्थान में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है।

By MritunjayEdited By: Published: Wed, 06 Jan 2021 07:55 AM (IST)Updated: Wed, 06 Jan 2021 07:55 AM (IST)
Dhanbad Weather Forecast: बादलों के बीच सुबह खिली धूप तो चांदी सा दिखा आसमां का नजारा, ऐसा रहेगा माैसम
कई दिनों बाद बुधवार की सुबह धनबाद के आसमान में चमकीली धूप निकली ( फोटो जागरण)।

धनबाद, जेएनएन। मकर संक्रांति से पहले माैसम का मिजाज बदल रहा है। बुधवार सुबह तो धनबाद का माैसम एकदम बदला-बदला रहा। कई दिनों के बाद सुबह-सुबह तेज चमकीली धूप खिली। इससे चांदी-सा आसमां का नजारा दिख रहा था। दिन चढ़ने के साथ ही पारा चढ़ेगा। दिन में ठंड कम रहेगी। आने वाले दिनों में धनबाद का पारा चढ़ेगा। इससे सर्दी से परेशान लोगों को राहत मिलेगी। तापमान में भी 3 से 4 डिग्री तक बढ़ोतरी की संभावना है। न्यूनतम तापमान बढ़कर 17-18 डिग्री तक पहुंच सकता है। अधिकतम तापमान के भी 28 से 30 के बीच रहने के आसार हैं।

loksabha election banner

मकर संक्रांति से पहले ही मौसम ने अपना मिजाज बदल लिया है। पिछले कई दिनों से ठंड कम हो गई है। दिन में तेज धूप खिलने से हल्की गर्मी का भी एहसास हो रहा है। धनबाद और आसपास छह जनवरी को भी मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहेगा। सात जनवरी को हिमालय में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बढ़ने से आबोहवा में परिवर्तन संभावित है। हालांकि मौसम विभाग की माने तो धनबाद समेत पूरे झारखंड के मौसम में इस हफ्ते कोई बदलाव नहीं आने वाला है।

मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद के अनुसार अगले 5 दिनों तक राज्य का मौसम शुष्क बना रहेगा इस दौरान ठंड बढ़ने की संभावना कम रहेगी। मौसम में बदलाव को लेकर विभाग का कहना है कि राजस्थान में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। इस वजह से उत्तरी पाकिस्तान से अरब सागर तक बादल छाए हुए हैं। उन्हीं बादलों की आवाजाही से मौसम में परिवर्तन हुआ है। 

नौ जनवरी तक का संभावित तापमान 

  • बुधवार अधिकतम 29 न्यूनतम 13
  • गुरुवार अधिकतम 29 न्यूनतम 14
  • शुक्रवार अधिकतम 30 न्यूनतम 15 
  • शनिवार अधिकतम 28 न्यूनतम 18

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.