ऊंट के मुंह में जीरा... धनबाद को मिले 6250 डोज, आज 30 केंद्रों पर Coronavirus Vaccination; यहां देखें सेंटरों की सूची
कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान चल रहा है। झारखंड में राजधानी रांची के बाद सबसे ज्यादा धनबाद में कोरोना टीका की आवश्यकता है। लेकिन मांग के अनुसार मुख्यालय से टीका ही नहीं मिल रहा है। इससे लाभुकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
जागरण संवाददाता धनबाद। धनबाद को 6250 कोरोना रोधी वैक्सीन का डोज मिला है। वैक्सीन मिलने के बाद मंगलवार को जिले के 30 जगहों पर टीकाकरण केंद्र खोले गए हैं। यहां पर पहला और दूसरा डोज लाभुकों को मिल पाएगा। शहरी टीकाकरण केंद्रों पर ऑनलाइन स्लाट बुकिंग की व्यवस्था की गई है। ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए कोई विशेष व्यवस्था नहीं रखी गई है। जिला टीकाकरण पदाधिकारी डा. विकास राणा ने बताया कि वैक्सीन आने के बाद टीकाकरण केंद्रों की संख्या 30 की गई है। उन्होंने बताया कि जल्द ही गर्भवती और स्तनपान कराने वाली माताओं के लिए अलग से टीकाकरण केंद्र खोला जाएगा। हालांकि धनबाद को प्राप्त मात्रा में वैक्सीन नहीं मिलने की वजह से टीकाकरण की गति धीमी है।
- धनबाद सदर
- सदर अस्पताल - कोविशिल्ड - सभी - 300
- रेड क्रॉस - कोविशिल्ड - सभी - 300
- पांडरपाड़ा भारत चौक - कोविशिल्ड - सभी - 200
- बलियापुर
- सीएचसी बलियापुर - कोविशिल्ड - सभी - 300
- मोबाइल टीम - कोविशिल्ड - सभी - 200
- बाघमारा प्रखंड
- पीएचसी जोगता - कोविशिल्ड - 45 प्लस - 200
- बीसीसीएल आरएच तिलाटांड़ - कोविशिल्ड - 45 प्लस - 200
- सीएचसी बाघमारा - कोविशिल्ड - 45 प्लस - 250
- सीएचसी बाघमारा - कोविशिल्ड - 18 प्लस - 350
- गोविंदपुर
- सीएचसी गोविंदपुर - कोविशिल्ड - सभी - 200
- मध्य विद्यालय नवाटांड़ - कोविशिल्ड - सभी - 140
- मोबाइल टीम - कोविशिल्ड - सभी - 200
- झरिया
- यूसीएचसी सिंदरी - कोविशिल्ड - सभी - 300
- मिनी आईटीआई झरिया - कोविशिल्ड - सभी - 300
- बीसीसीएल हॉस्पिटल जेलगोड़ा - कोविशिल्ड - सभी - 250
- मोबाइल टीम - कोविशिल्ड - सभी - 150
- निरसा
- बीआरसी निरसा सीएचसी - कोविशिल्ड - सभी - 250
- डीनोबिली स्कूल मैथन - कोविशिल्ड - सभी - 200
- मोबाइल टीम एग्यारकुंड - कोविशिल्ड - सभी - 150
- पाथरकुआं पंचायत भवन - कोविशिल्ड - सभी - 200
- डुमरकुंडा उत्तर पंचायत भवन - कोविशिल्ड - सभी - 200
- टुंडी
- सीएचसी टुंडी - कोविशिल्ड - सभी - 200
- मनियाडीह - कोविशिल्ड - सभी - 100
- करमो - कोविशिल्ड - सभी - 200
- मोबाइल टीम पूर्वी टुंडी - कोविशिल्ड - सभी - 100
- तोपचांची
- ओल्ड तोपचांची हॉस्पिटल (पहली डोज) - कोविशिल्ड - सभी - 110
- एपीएचसी गोमो (पहली डोज) - कोविशिल्ड - सभी - 110
- एपीएचसी गोमो (दूसरी डोज) - कोविशिल्ड - सभी - 70
- सिंगदाहा पंचायत भवन - कोविशिल्ड - सभी - 110
- हरिहरपुर पंचायत भवन - कोविशिल्ड - सभी - 100