विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रेलवे पेंशनभोगियों को बड़ी राहत, धनबाद में अब घर बैठे ऑनलाइन जमा होगा डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र

Published: Thu, 29 Oct 2026 10:16 PM (IST)

रेलवे पेंशनभोगियों के लिए जीवन प्रमाण-पत्र जमा करने की प्रक्रिया अब ऑनलाइन और सरल हो गई है, जिससे उन्हें बैंक जाने की आवश्यकता नहीं होगी।

एआई द्वारा जेनरेट इमेज।

एआई द्वारा जेनरेट इमेज।

HighLights

  1. पेंशनभोगियों के लिए जीवन प्रमाण-पत्र जमा करना हुआ ऑनलाइन।

  2. बुजुर्ग पेंशनभोगियों को घर बैठे सुविधा, बैंक जाने की जरूरत नहीं।

  3. धनबाद में मेगा कैंप आयोजित, डिजिटल प्रमाण पत्र में मिलेगी मदद।

जागरण संवाददाता, धनबाद। रेलवे पेंशन भोगियों या पारिवारिक पेंशन भोगियों के लिए जीवन प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करने की प्रक्रिया को सरल एवं आसान बनाया गया है।

पेंशनभोगियों को अपनी पेंशन निरंतरता सुनिश्चित करने के लिये प्रत्येक वर्ष नवंबर माह में व्यक्तिगत रूप से बैंक जाने की अब आवश्यकता नहीं है।

उन्हें ऑनलाइन जीवन प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करने का विकल्प प्रदान किया गया है, जिससे समय की बचत होगी। वरिष्ठ पेंशन भाोगियों के लिए विशेषकर लाभदायक होगा तथा 80 वर्ष से अधिक आयु के पेंशन भाोगियों के लिए अक्टूबर माह के अंतिम सप्ताह से ही पोर्टल पर डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट की विशेष सुविधा प्रदान की जा रही है।

गूगल प्ले स्टोर से करना होगा एप्लिकेशन डाउनलोड

गूगल प्ले स्टोर से यूआइडीएआई द्वारा आधारफेस आरडी एप्लिकेशन डाउनलोड करना होगा। इसके बाद गूगल प्ले स्टोर से जीवन प्रमाण एप इंस्टाल करना होगा।

दोनों एप के इंस्टाल होने के बाद ऑपरेटर एथेंटीकेशन स्क्रीन खुलेगा। इससे डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र डाउनलोड किया जा सकेगा।

किसी भी संशय की स्थिति में पूर्व मध्य रेल के कार्मिक विभाग, लेखा विभाग अथवा संबंधित बैंक से संपर्क कर सकते हैं। इसका उपयोग कर पेंशनभोगी घर से अपने जीवन प्रमाण पत्र जमा कर सकते हैं। पूर्व मध्य रेल की ओर से पेंशन भोगियों की सुविधा के लिए मेगा कैंप का भी आयोजन किया जा रहा है।

इन तिथियों में लगेगा मेगा कैंप

  • डीआरएम कार्यालय के सुविधा केंद्र में दो से छह नवंबर
  • धनबाद स्टेशन दो नवंबर
  • गोमो व कोडरमा स्टेशन तीन नवंबर
  • बरकाकाना एवं पतरातू चार नवंबर
  • लातेहार एवं बरवाडीह स्टेशन पांच नवंबर
  • चोपन एवं सिंगरौली छह नवंबर

यह भी पढ़ें- बिना इंटरनेट और सिर्फ 871 KB में चलेगा कैलकुलेटर, दुकानदारों के लिए बिलिंग और GST का हिसाब हुआ आसान