Move to Jagran APP

Indian Railway: माल लदान में देश में नंबर वन बना धनबाद रेल मंडल, बिलासपुर दूसरे स्थान पर

माल लदान में धनबाद रेल मंडल ने देशभर में बाजी मारी है। पहले छमाही में बिलासपुर को मात देकर धनबाद रेल मंडल ने सर्वाधिक लोडिंग कर नंबर वन का तमगा हासिल कर लिया।

By MritunjayEdited By: Published: Wed, 02 Oct 2019 08:16 AM (IST)Updated: Wed, 02 Oct 2019 08:16 AM (IST)
Indian Railway: माल लदान में देश में नंबर वन बना धनबाद रेल मंडल, बिलासपुर दूसरे स्थान पर

धनबाद, जेएनएन। माल लदान में धनबाद रेल मंडल ने देशभर में बाजी मारी है। पहले छमाही में बिलासपुर को मात देकर धनबाद रेल मंडल ने सर्वाधिक लोडिंग कर नंबर वन का तमगा हासिल कर लिया। इससे पहले तिमाही में भी रेल मंडल का प्रदर्शन बेहतर रहा था।

loksabha election banner

  • रेल मंडल  -  कुल लोडिंग  - प्रतिदिन लोडिंग
  • धनबाद        68.23 मिलीयन टन   5452 वैगन
  • बिलासपुर     63.83 मिलीयन टन   5054 वैगन
  • चक्रधरपुर    60.59 मिलीयन टन    4791 वैगन
  • खुर्दारोड      58.26 मिलीयन टन   4748 वैगन

लदान में धनबाद रेल मंडल की उपलब्धि यहां के रेलवे कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए गाैरान्वित करने वाली है। धनबाद रेल मंडल का इलाका झारखंड के साथ ही बिहार और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में फैला हुआ है। इन क्षेत्रों में स्थित कोयला कंपनियों के कोयले का परिवहन रेलवे से होता है। लदान में बेहतर प्रदर्शन करन के लिए कोयला प्रमुख माल है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.