Move to Jagran APP

BCCL के सेवानिवृत्त अधिकारी की बेटी से दुष्कर्म केस में धनबाद पुलिस को बड़ी सफलता, बादल के मामा के घर से जेवर बरामद

बीसीसीएल के सेवानिवृत्त अधिकारी की बेटी से दुष्कर्म प्रकरण में धनबाद पुलिस को साक्ष्य के ताैर पर बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने पीड़िता के जेवर को आरोपित बादल गाैतम के मामा के घर से बरामद किए हैं। इन सोने के जेवरों को पीड़िता ने शिनाख्त भी की है।

By MritunjayEdited By: Published: Mon, 30 Aug 2021 07:46 AM (IST)Updated: Mon, 30 Aug 2021 07:51 AM (IST)
बीसीसीएल के सेवानिवृत्त अधिकारी की बेटी से दुष्कर्म का आरोपित बादल गाैतम ( फाइल फोटो)।

जागरण संवाददाता, धनबाद। बीसीसीएल के पूर्व अधिकारी की विवाहिता पुत्री के साथ हुए दुष्कर्म मामले में धनबाद जिल के बैंक मोड़ थाना की पुलिस ने पीड़िता का जेवर बरामद कर लिया है। यह बरामदगी टेलीफोन एक्सचेंज रोड में रहने वाले निर्भय सिन्हा के घर से हुई है। निर्भय सिन्हा इस कांड के आरोपित और जेल में बंद बदल गौतम के मामा बताए जाते हैं। जेवर बरामदगी पुलिस के लिए बड़ी सफलता है। इससे बादल के खिलाफ केस मजबूत होगा। 

loksabha election banner

बताया जाता है कि पुलिस को इस कांड के छानबीन के दौरान पीड़ित के गहने निर्भय सिन्हा के पास होने की सूचना मिली थी। इसी सूचना पर पुलिस ने निर्भय सिन्हा के आवास की तलाशी ली। इसी दौरान नौ जेवरात बरामद हुए। इनमें सभी गहने सोने के हैं। इन गहनों को पीड़िता को भी दिखाया गया। पीड़ित ने इन सभी गहनों को अपना बताया है। जबकि निर्भय सिन्हा ने भी इन गहनों को लेकर दावा किया है। दोनों पक्षों को गहनों को लेकर अपने कागजात प्रस्तुत करने की बात कही गई है। इधर गहना बरामदगी की सूचना पर पीड़िता थाना पहुंचीं।

बताते चलें कि 21 नवंबर 2020 से बादल गौतम जेल में बंद है। उस पर आरोप है कि पीड़िता अपने पति को छोड़ एक पुरुष मित्र संकेत कृष्णानी के साथ कोलकाता से धनबाद पहुंची थी। संकेत के साथ उसका दोस्त बादल भी था। पीड़िता के पास लाखों रुपये के जेवरात थे। आरोप है कि बादल ने मदद का भरोसा देकर जेवरात हासिल किया। उसके साथ कई जगहों पर दुष्कर्म किया और इसके बाद जेवरात को हड़प लिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.