विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

धनबाद में एनकाउंटर, प्रिंस खान गिरोह के शूटर से पुलिस की हुई मुठभेड़, SI को भी लगी गोली

Published: Sun, 08 Mar 2026 07:57 PM (IST)

धनबाद में कुख्यात प्रिंस खान गिरोह के शूटर और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई। फायरिंग रेंज क्षेत्र में हुई इस ...और पढ़ें

मौके पर मौजूद पुलिस की टीम। (जागरण)

मौके पर मौजूद पुलिस की टीम। (जागरण)

HighLights

  1. पुलिस मुठभेड़ में प्रिंस खान गिरोह का शूटर घायल।

  2. गोविंदपुर थाने के सबइंस्पेक्टर बालमुकुंद सिंह भी जख्मी।

  3. मौके से एक जिंदा बम बरामद, एक अपराधी फरार।

जागरण संवाददाता, धनबाद। कुख्यात अपराधी प्रिंस खान की गिरोह के एक शूटर के साथ रविवार की शाम पुलिस की मुठभेड़ हो गई। इसमें शूटर को गोली लगी है, जबकि सबइंस्पेक्टर भी जख्मी हुए हैं। वहीं, मौके से एक अपराधी फरार हो गया।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि फायरिंग रेंज क्षेत्र में कुछ अपराधी कोई वारदात की योजना बना रहे हैं। सूचना के बाद पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया।

इलाके में मची अफरातफरी

पुलिस की टीम को देख अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी। अचानक हुई गोलीबारी से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए गोलियां दागीं।

DHANBAD ENCOUNTER

एनकाउंटर में पुलिस की गोली से घायल सुधीर ओझा।

इस दौरान अपराधियों ने दो बम भी फोड़े। दोनों ओर से हो रही गोलीबारी में सुदीप उर्फ सुधीश ओझा नामक शूटर को गोली लगी, जबकि दूसरा अपराधी मौके से फरार हो गया।

DHANBAD ENCOUNTER

सबइंस्पेक्टर बालमुकुंद सिंह।

मुठभेड़ के दौरान गोविंदपुर थाने के सबइंस्पेक्टर बालमुकुंद सिंह भी गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने मौके से एक जिंदा बम बरामद किया है, जिसे डिफ्यूज करने वाली टीम रांची से धनबाद के लिए रवाना हो गई है।

दोनों जख्मी को अस्पताल में असर्फी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक शूटर बिहार के आरा जिले के शाहपुर स्थित गजरा का रहने वाला है। वह धनबाद में ग्रीन फिल्ड अपार्टमेंट के 306 हीरापुर में रहता है।

यह भी पढ़ें- प्रिंस खान को आतंकवादी घोषित करने के लिए धनबाद पुलिस ने की अनुशंसा, दुबई के बाद पाकिस्तान से चला रहा गैंग