विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

धनबाद में देर रात गोलियों की तड़तड़ाहट, पुलिस मुठभेड़ में प्रिंस खान गिरोह के 2 अपराधी घायल; 4 गिरफ्तार

By Amrit Kumar BauriEdited By: Mritunjay Pathak
Published: Wed, 23 Sep 2026 11:44 PM (IST)Updated: Thu, 24 Sep 2026 12:29 AM (IST)

Dhanbad Police Encounter: धनबाद में पुलिस और गैंगस्टर प्रिंस खान गिरोह के अपराधियों के बीच बुधवार देर रात मुठभेड़ हो ...और पढ़ें

मुठभेड़ स्थल पर धनबाद के एसएसपी प्रभात कुमार (बीच में ) ग्रामीण एसपी और सिटी एसपी के साथ विचार-विमर्श करते।

मुठभेड़ स्थल पर धनबाद के एसएसपी प्रभात कुमार (बीच में ) ग्रामीण एसपी और सिटी एसपी के साथ विचार-विमर्श करते।

HighLights

  1. पुलिस और अपराधियों के बीच धनबाद में हुई मुठभेड़।

  2. गैंगस्टर प्रिंस खान गिरोह के दो गुर्गे हुए घायल।

  3. बुधवार देर रात छोटकी बौआ क्षेत्र में हुई मुठभेड़।

संवाद सूत्र, निचितपुर (धनबाद)। झारखंड में धनबाद जिले के वासेपुर में भगोड़े गैंगस्टर प्रिंस खान गिरोह और धनबाद पुलिस के बीच बुधवार देर रात मुठभेड़ हो गई। इसमें प्रिंस खान गिरोह के 2 गुर्गे घायल हो गए। वहीं, पुलिस ने कुल 4 अपराधियों को गिरफ्तार किया है।

बता दें कि प्रिंस खान गिरोह और धनबाद पुलिस के बीच शह-मात का खेल जारी है। दो दिन पहले 21 सितंबर को वासेपुर के भूली मोड़ पर दो बाइक सवार अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर धनबाद पुलिस को चुनाैती दी थी।

छोटकी बौआ के पास हुई मुठभेड़

बुधवार देर रात हुई मुठभेड़ से धनबाद पुलिस ने इसका हिसाब कर दिया है। जानकारी के अनुसार, यह मुठभेड़ ईस्ट बसुरिया ओपी क्षेत्र के छोटकी बौआ के पास हुई।

इस दौरान पुलिस के साथ हुई फायरिंग में दो अपराधी घायल हो गए। वहीं, 4 अपराधियों को पकड़ा गया है। सूचना यह भी है कि इन अपराधियों के पास से पुलिस को एक पिस्टल भी मिली है।

प्रिंस खान के लिए काम करते हैं गुर्गे

घायल अपराधियों के बार में बताया जाता है कि वे प्रिंस खान गिरोह के लिए काम करते हैं। दो दिन पहले वासेपुर के भूली मोड़ के पास इन्हीं अपराधियों ने फायरिंग की थी।

दरअसल, गैंगस्टर फहीम खान के भाई शानू खान को लक्ष्य बनाकर करीब 10 राउंड से ज्यादा गोलियां चलाई गई थीं। इस गोलीबारी में शानू के साथ ही एक दूध कारोबारी और एक महिला राहगीर घायल हो गए थे।

पुलिस को मिली थी सूचना

बुधवार की रात पुलिस को सूचना मिली कि दो अपराधी छोटकी बौआ के पास अपराध की रणनीति बना रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी की।

पुलिस को देख अपराधियों ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दो अपराधी घायल हो गए। मुठभेड़ की सूचना मिलते ही धनबाद के एसएसपी प्रभात कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे।

एसएसपी प्रभात कुमार ने मुठभेड़ की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पिछले दिनों वासेपुर में फायरिंग हुई थी। मुठभेड़ में घायल अपराधी फायरिंग की घटना में शामिल थे।

यह भी पढ़ें- देश के शीर्ष 25 IPS अधिकारियों में धनबाद के एसएसपी प्रभात कुमार 18वें स्थान पर, झारखंड से एकमात्र