विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Amrit Bharat Train: नए रूट पर चलेगी धनबाद-पोत्तनूर अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन, रेलवे ने जारी किया टाइम टेबल

Published: Sun, 08 Mar 2026 10:36 PM (IST)Updated: Sun, 08 Mar 2026 10:39 PM (IST)

धनबाद से पोत्तनूर (कोयंबटूर) के बीच चलने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस का नया रूट तय हो गया है। यह ट्रेन अब गोमो-गया के बजाय कतरास, चंद्रपुरा, बोकारो और रांची होकर चलेगी। 

धनबाद-पोत्तनूर अमृत भारत ट्रेन का रूट बदला। (सांकेतिक फोटो)

धनबाद-पोत्तनूर अमृत भारत ट्रेन का रूट बदला। (सांकेतिक फोटो)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, धनबाद। धनबाद से पोत्तनूर कोयंबटूर के बीच चलने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस के परिचालन का सस्पेंस दूर हो गया है। नई ट्रेन गोमो व गया नहीं बल्कि कतरास, चंद्रपुरा, बोकारो व रांची होकर चलेगी।

रेलवे बोर्ड ने रूट, परिचालन के दिन और टाइम टेबल से जुड़ी अधिसूचना जारी कर दी है। धनबाद-चंद्रपुरा रेल मार्ग से चलने वाली ट्रेन अब काटपाडी और कोयंबटूर होकर पोत्तनूर तक चलेगी।

काटपाडी होकर चलने से धनबाद समेत झारखंड के विभिन्न शहरों से इलाज कराने वेल्लूर जानेवाले मरीजों को भी नया साप्ताहिक विकल्प मिल सकेगा।

दक्षिण पूर्व रेल के जेडआरयूसीसी सदस्य अरुण जोशी ने कहा कि बोकारो व रांची होकर चलने से दक्षिण भारत के लिए सीधी ट्रेन मिल सकेगी। इससे छात्र, कामगार, आम यात्री और मरीजों को बड़ी राहत मिल सकेगी।

नई ट्रेन का उद्घाटन 11 मार्च को प्रस्तावित है। आपको बता दें कि पहले धनबाद से गोमो व गया होकर चलने वाली ट्रेन 50 घंटे 20 मिनट में कोयंबटूर पहुंचती थी। लेकिन अब बोकारो व रांची वाले शार्ट रूट से होकर चलने से धनबाद से पोत्तनूर की दूरी 45 घंटे 20 मिनट में ही तय होगी।

धनबाद से सोमवार व वापसी में प्रत्येक शनिवार को चलेगी

  • 16619 पोत्तनूर-धनबाद अमृत भारत प्रत्येक शनिवार सुबह 6:15 पर खुलकर रविवार देर रात 1:31 पर बोकारो, रात 2:00 बजे चंद्रपुरा, सोमवार तड़के 3:13 पर कतरास एवं सुबह 4:00 बजे धनबाद आएगी।
  • 16620 धनबाद-पोत्तनूर अमृत भारत प्रत्येक सोमवार को धनबाद से दोपहर 2:00 बजे रवाना होगी। 2:33 पर कतरास, 3:24 पर चंद्रपुरा व 3:49 पर बोकारो तथा बुधवार दिन 11:20 पर पोत्तनूर पहुंचेगी।

इन स्टेशनों परा होगा ठहराव

धनबाद-पोत्तनूर अमृत भारत एक्सप्रेस का ठहराव कतरास, चंद्रपुरा, बोकारो, मूरी, रांची, हटिया, राउरकेला, झारसुगड़ा, संबलपुर, बारगढ़ रोड, बलांगीर, टिटलागढ़, केसिंगा, मुनीगुड़ा, रायगढ़, पार्वतीपुरम, बोब्बिली, विजयनगरम, कोट्टावालासा, सिम्हाचलम नार्थ, दुव्वाड़ा, समलकोट, राजमुंदरी, एलुरु, विजयवाड़ा, ओंगोल, नेल्लोर, रेणीगुंटा, तिरुतानी, काटपाडी, जोलारपेट्टई, सेलम, इरोड, तिरुप्पुर व कोयंबटूर में होगा।

यह भी पढ़ें- सासाराम के रास्ते 1 मार्च से चलेगी धनबाद-कोयंबटूर अमृत भारत एक्सप्रेस, PM मोदी दिखाएंगे हरी झंडी



देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।