Move to Jagran APP

धनबाद ने किया धरती आबा भगवान बिरसा को याद, बैंक मोड़ में दी गई श्रद्धांजलि Dhanbad News

Birsa Munda Death Anniversary भगवान बिरसा मुंडा ने 19वीं शताब्दी के उत्तरार्द्ध में आदिवासी समाज की दशा और दिशा बदलकर नवीन सामाजिक और राजनीतिक युग का सूत्रपात किया।

By MritunjayEdited By: Published: Tue, 09 Jun 2020 01:43 PM (IST)Updated: Tue, 09 Jun 2020 01:43 PM (IST)
धनबाद ने किया धरती आबा भगवान बिरसा को याद, बैंक मोड़ में दी गई श्रद्धांजलि Dhanbad News
धनबाद ने किया धरती आबा भगवान बिरसा को याद, बैंक मोड़ में दी गई श्रद्धांजलि Dhanbad News

धनबाद, जेएनएन। जननायक भगवान बिरसा मुंडा की सोमवार को ( 9 जून, 2020) 120वीं पुण्यतिथि है। इस खास माैके पर देश और झारखंड के साथ धनबाद भी भगवान बिरसा मुंडा को याद कर रहा है। धनबाद के बैंक मोड़ स्थित भगवान बिरसा की प्रतिमा के सामने मुख्य श्रद्धांजलि समारोह हुआ। धनबाद नगर निगम के मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल, उपायुक्त अमित कुमार, नगर आयुक्त चंद्रमोहन कश्यप, एसएसपी अखिलेश बी वारियर, एसडीएम राज महेश्वरम ने श्रद्धांजलि अर्पित की। 

loksabha election banner

भारतीय इतिहास में बिरसा मुंडा एक ऐसे आदिवासी नेता और जननायक थे जिन्होंने भारत के झारखंड में अपने क्रांतिकारी चिंतन से 19वीं शताब्दी के उत्तरार्द्ध में आदिवासी समाज की दशा और दिशा बदलकर नवीन सामाजिक और राजनीतिक युग का सूत्रपात किया। इस कारण उन्हें  धरती आबा और भगवान का भी दर्जा दिया गया है। उन्होंने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की बलि दी थी। मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल ने कहा कि झारखंड के नवनिर्माण में भगवान बिरसा हमेसा प्रेरणास्रोत बने रहेंगे। उनको याद करने भर से  हमें नैतिक बल मिलता है। उन्होंने झारखंड न सिर्फ आजादी की लड़ाई लड़ी बल्कि आदिवासी समाज की दशा-दिशा बदलने में महत्पूर्ण योगदान दिया। 

उपायुक्त अमित कुमार ने कहा कि आज एक तरफ देश कोरोना की मार झेल रहा है तो वहीं दूसरी तरफ बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि के अवसर पर हमें उनको याद कर रहे हैं। भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों पर चलकर ही झारखंड की सभ्यता- संस्कृति की रक्षा की जा सकती है। उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा का आदर्श हमारे जीवन के लिए प्रेरणादायक हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.