विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 16, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Dhanbad News: वासेपुर में शाहबाज के घर एनआईए की रेड, साथ में पहुंची यूपी पुलिस की टीम; क्या है माजरा?

Published: Tue, 16 Sep 2025 04:33 PM (IST)

धनबाद के वासेपुर में यूपी पुलिस और एनआईए ने शाहबाज नामक व्यक्ति के घर छापा मारा मामला टेरर फंडिंग से ...और पढ़ें

वासेपुर में शाहबाज के घर एनआईए की रेड, साथ में पहुंची यूपी पुलिस की टीम
वासेपुर में शाहबाज के घर एनआईए की रेड, साथ में पहुंची यूपी पुलिस की टीम

HighLights

  1. वासेपुर में एनआईए का छापा
  2. टेरर फंडिंग मामले की जांच
  3. घर से भारी नकदी बरामद

जागरण संवाददाता, धनबाद। वासेपुर निवासी शाहबाज के घर मंगलवार को सुबह यूपी पुलिस के साथ एन आइ ए की रेड की सूचना है। मामला टेरर फंडिंग से जुड़ा बताया जा रहा है हालांकि इस मामले में अधिकारियों ने कुछ भी जानकारी नहीं दी है।

शाहबाज के पिता का नाम मोहम्मद सलाउद्दीन है, जो हीरापुर में कपड़ा कारोबारी है। इनके चार पुत्र हैं। जिसमें सबसे बड़ा शाहबाज है। इसी साल के दिसंबर में शाहबाज की शादी होनी है। मंगलवार को सुबह 6:00 से ही स्थानीय बैंक मोड़ थाने की पुलिस के साथ टीम उसकी आवास पर पहुंच गई।

शाहबाज के आवास के अंदर स्थानीय पुलिस ने मीडिया कर्मी या आसपास के लोगों को अंदर जाने नहीं दिया है। स्थानीय लोगों के अनुसार, शाहबाज के आवास से भारी मात्रा में नकदी की प्राप्ति हुई है। इसी कारण टीम को धनबाद के अलग-अलग बैंकों से नोट गिरने की मशीन मांगनी पड़ी।

शाहबाज गोविंदपुर अंचल कार्यालय में प्रज्ञा केंद्र चलाता है। और उनके तीन भाई दूसरे दूसरे काम करते हैं, शादी अभी किसी की नहीं हुई है, एक बहन है।

स्थानीय लोगों के अनुसार शाहबाज या उसके परिवार का स्वभाव बिल्कुल आम लोगों की तरह ही है, हालांकि स्थानीय पार्षद वार्ड नंबर 14 के निसार आलम ने बताया के मेरे घर के सामने ही सुबह से पुलिस की हलचल मची हुई थी। जब मैं शाहबाज के घर पर पुलिस को जाते हुए देखा तो मैंने शाहबाज को फोन किया।

शाहबाज ने बताया के 5:30 लाख रुपया कैश पुलिस को मिला ह । हालांकि यह पैसा मेरी शादी के लिए रखा था। शाहबाज ने बताया कि हमने टीम को शादी का कार्ड भी दिखाया है और टीम का कहना है कि यह पैसा आप कोर्ट से छुड़ा लीजिएगा। हम लोगों की किसी की गिरफ्तारी नहीं की जा रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।