विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 01, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सिंदरी में पुलिस पर पथराव के बाद फायरिग

By JagranEdited By:
Published: Tue, 01 Dec 2020 02:30 AM (IST)Updated: Tue, 01 Dec 2020 02:44 AM (IST)

सिदरी सिंदरी में एसीसी कारखाने के बाहर टाइगर फोर्स व झारखंड विकास श्रमिक संघ (झाविश्रसं)

सिंदरी में पुलिस पर पथराव के बाद फायरिग
सिंदरी में पुलिस पर पथराव के बाद फायरिग

सिदरी : सिंदरी में एसीसी कारखाने के बाहर टाइगर फोर्स व झारखंड विकास श्रमिक संघ (झाविश्रसं) के धरना-प्रदर्शन ने सोमवार को हिसक रूप ले लिया। आंदोलन समाप्त होने के बाद कंपनी के सुरक्षा इंचार्ज से ग्रामीणों की बकझक हो गई। बात हाथापाई तक जा पहुंची। बीच में आए पुलिसकर्मियों पर भी ग्रामीणों ने पथराव किया। पथराव में एसडीओ, थाना प्रभारी व कई जवान जख्मी हुए। इस दौरान पुलिस ने लाठी चार्ज करते हुए कई लोगों को खदेड़ कर पीटा। स्थिति पर नियंत्रण के लिए एसडीओ के आदेश पर पुलिस ने तीन राउंड हवाई फायरिग की। इससे काफी देर तक कारखाना गेट के पास स्थिति तनावपूर्ण रही। इस मामले में पुलिस ने 11 लोगों को गिरफ्तार किया है।

एसीसी कारखाना सिदरी में स्थानीय लोगों को रोजगार देने सहित आठ सूत्री मांगों को लेकर दोनों संगठन आंदोलन कर रहे थे। सोमवार की सुबह मांगों को लेकर टाइगर फोर्स व झाविश्रसं के नेतृत्व में सैकड़ों ग्रामीण कारखाना गेट के समक्ष सुबह प्रदर्शन करते हुए धरना पर बैठ गए। इससे मुख्य प्रवेश द्वार जाम हो गया और सीमेंट का डिस्पैच ठप हो गया। आंदोलनकारियों व कारखाना प्रबंधन के बीच गतिरोध को दूर करने के लिए एसडीओ सुरेंद्र कुमार सुबह 10 बजे पहुंचे। टाइगर फोर्स के जिलाध्यक्ष धर्मजीत सिंह और प्रबंधन की वार्ता कराई। उन्होंने अपने धनबाद कार्यालय में शुक्रवार को वार्ता के लिए दोनों पक्षों को बुलाया। इसके बाद आंदोलन समाप्त कर दिया गया।

-------

सुरक्षा इंचार्ज व ग्रामीणों के बीच हॉट-टॉक से गर्म हुआ माहौल : एसीसी कारखाना गेट पर लगभग दो बजे धरना-प्रदर्शन समाप्त होने के बाद कंपनी के सुरक्षा इंचार्ज संतोष यादव और ग्रामीणों के बीच हॉट-टॉक होने लगी। बात धक्का-मुक्की व हाथापाई तक जा पहुंची। पुलिस ने जब मामले को शांत करने का प्रयास किया तो ग्रामीण पुलिस से उलझ गए। पुलिस ने लाठी चार्ज कर दिया। कई महिलाओं और ग्रामीणों को इसमें चोट आई। जवाब में ग्रामीणों ने पथराव कर दिया। इससे एसडीओ सुरेंद्र कुमार, सिदरी थाना प्रभारी राज कपूर सहित कई पुलिसकर्मी मामूली रूप से घायल हो गए। घायलों का प्राथमिक उपचार एसीसी अस्पताल में किया गया। इधर, प्रशासन ने कारखाना परिसर में धारा 144 लगा दी है।

चार महिलाएं, नौ पुरुष गिरफ्तार : बवाल के बाद पुलिस ने छाताबाद व सीमाटांड़ बस्ती में छापेमारी की। इस दौरान महिला नेत्री सुंदरी देवी सहित चार महिलाओं और नौ पुरुषों को गिरफ्तार किया गया। शाम में सिटी एसपी आर रामकुमार ने सिदरी पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। वर्जन :::

एसीसी कारखाना, सिदरी गेट के पास हुई हिसक घटना में गिरफ्तार सभी आरोपितों पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

-असीम विक्रांत मिज, एसएसपी, धनबाद।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।