विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Dhanbad News: धनबाद में CBI की छापामारी, कोलियरी प्रबंधक व कलर्क को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा, किया गिरफ्तार

Published: Sat, 28 Sep 2024 01:28 PM (IST)

Dhanbad CBI Raid धनबाद में सीबीआई ने छापामारी करते हुए कोलियरी प्रबंधक और कलर्क को रिश्वत लेते हुए पकड़ा है। ...और पढ़ें

धनबाद में सीबीआई की छापामारी (जागरण फोटो)
धनबाद में सीबीआई की छापामारी (जागरण फोटो)

HighLights

  1. श्यामपुर बी कोलियरी के प्रबंधक प्रवीण कुमार मिश्रा व क्लर्क गौर रवानी गिरफ्तार
  2. सीबीआई की टीम ने जाल बिछाकर प्रबंधक क्लर्क को पैसे लेते पकड़ लिया

संवाद सूत्र, निरसा (धनबाद)। Dhanbad News: इसीएल मुगमा क्षेत्र के श्यामपुर बी कोलियरी के प्रबंधक प्रवीण कुमार मिश्रा व क्लर्क गौर रवानी को 20 हजार रूपये रिश्वत लेते शुक्रवार की देर रात सीबीआई की टीम ने प्रबंधक के आवास से गिरफ्तार कर लिया है।

सीबीआई की टीम दोनों को से मुगमा स्थित ईसीएल के गेस्ट हाउस में पूछताछ कर रही है। साथ ही पुलिस की टीम को प्रबंधक के आवास पर भी तैनात किया गया है। हालांकि, इस संबंध में सीबीआई की टीम कुछ भी बताने से बच रही है।

बताया जाता है कि हरियाजाम कोलियरी से स्थानांतरित होकर श्यामपुर बी कोलियरी में पदस्थापित मोहम्मद सलीम से श्यामपुर बी कोलियरी के मैगजीन क्लर्क के पद पर पदस्थापन को लेकर रिश्वत की मांग कोलियरी प्रबंधक पीके मिश्रा ने की थी। जिसकी शिकायत सलीम ने सीबीआई से की थी। सीबीआई की टीम ने जाल बिछाकर प्रबंधक क्लर्क को पैसे लेते पकड़ लिया है।

यह भी पढ़ें

Jharkhand Anganwadi News: झारखंड में आंगनबाड़ी सेविकाओं की बल्ले-बल्ले, मानदेय को लेकर आई खुश कर देने वाली खबर

JSSC CGL Exam 2024: झारखंड सीजीएल परीक्षा की होगी जांच, राज्यपाल ने दे दिया आदेश; CM को भेजा गया लेटर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।