Move to Jagran APP

DMC: एसएनएमएमसीएच परिसर को किया गया सैनिटाइज, धनबाद जेल से भी भगाया जाएगा कोरोना वायरस

धनबाद नगर निगम के नगर आयुक्त सत्येंद्र कुमार ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र के पांचों अंचल के सभी अस्पतालों को सैनिटाइज किया जाएगा। नगर निगम के पास जिस भी अस्पताल से सूचना आएगी कि उन्हें सैनिटाइजेशन की जरूरत है वहां निगम की गाड़ी तत्काल पहुंचेगी।

By MritunjayEdited By: Published: Tue, 27 Apr 2021 02:40 PM (IST)Updated: Tue, 27 Apr 2021 02:40 PM (IST)
DMC: एसएनएमएमसीएच परिसर को किया गया सैनिटाइज, धनबाद जेल से भी भगाया जाएगा कोरोना वायरस
स्प्रिंकलर मशीन से एसएनएमएमसीएच को किया गया सैनिटाइज ( फोटो जागरण)।

धनबाद, जेएनएन। कोविड-19 की दूसरी लहर से लड़ने के लिए नगर निगम ने कमर कस ली है। धनबाद के सभी लोगों को सुरक्षित रखने की जवाबदेही लेते हुए नगर निगम हर इलाका सैनिटाइज कर रहा है। अस्पतालों पर विशेष फोकस है। मंगलवार को इसी क्रम में नगर आयुक्त सत्येंद्र कुमार के निर्देश पर एसएनएमएमसीएच अस्पताल के पूरे परिसर को वाटर स्प्रिंकलर मशीन से सैनिटाइज किया गया। अस्पताल के हर कोने तक निगम की गाड़ी पहुंची। फ्रंटलाइनर के तौर पर निगम के 20 कर्मियों ने परिसर को सैनिटाइज किया। खुद नगर आयुक्त काम का जायजा लेने अस्पताल पहुंचे।

loksabha election banner

नगर आयुक्त ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र के पांचों अंचल के सभी अस्पतालों को सैनिटाइज किया जाएगा। नगर निगम के पास जिस भी अस्पताल से सूचना आएगी कि उन्हें सैनिटाइजेशन की जरूरत है वहां निगम की गाड़ी तत्काल पहुंचेगी। सिर्फ अस्पताल ही नहीं कोई भी संस्थान चाहे वह सरकारी हो, निजी या अपार्टमेंट जहां भी सैनिटाइजेशन की जरूरत होगी, निगम से संपर्क करें। हर जगह वाटर स्प्रिंकलर मशीन सैनिटाइजेशन के लिए तत्पर रहेगी। इस कार्य के लिए विशेष तौर पर सफाई कर्मियों को लगाया गया है। नगर आयुक्त ने बताया कि कुछ निजी संस्थाओं ने भी सैनिटाइजेशन के लिए संपर्क किया है, वहां भी वाटर स्प्रिंकलर और सैनिटाइजेशन के लिए प्रयोग किए जाने वाले अन्य वाहनों को भेजा जा रहा है। सैनिटाइजेशन के लिए सोडियम हाइपोक्लोराइट केमिकल का प्रयोग किया जा रहा है। इसे काफी कारगर बताया गया है। धनबाद शहर के अलावा कतरास मोड़ से लेकर झरिया बाजार तक वाटर स्प्रिंकलर मशीन से पूरा इलाका सैनिटाइज किया गया। यहां सिटी मैनेजर रणधीर कुमार की देखरेख में काम हुआ।

  • सैनिटाइजेशन के लिए यहां करें संपर्क
  • अर्जुन राम : 8340533871
  •  चंदन भारती : 7717740733
  • रमेश कुमार : 6200161006
  • शुभम जायसवाल : 6204960805

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.