Move to Jagran APP

Corona Crisis: टल सकता धनबाद, चास और देवघर नगर निगम का चुनाव, कोविड-19 के कारण तैयारियों पर ब्रेक

DMC के वर्तमान मेयर उप मेयर और 55 वार्ड पार्षदों का कार्यकाल मई महीने के अंत में समाप्त हो रहा है। मई महीने में चुनाव कराने की युद्धस्तर पर तैयारी चल रही थी।

By MritunjayEdited By: Published: Thu, 26 Mar 2020 01:46 PM (IST)Updated: Fri, 27 Mar 2020 01:48 PM (IST)
Corona Crisis: टल सकता धनबाद, चास और देवघर नगर निगम का चुनाव, कोविड-19 के कारण तैयारियों पर ब्रेक

धनबाद, जेएनएन। हालांकि अभी आधिकारिक रूप से धनबाद नगर निगम चुनाव स्थगित करने की घोषणा नहीं की गई है लेकिन राजनीतिक हलकों में इसकी चर्चा चल पड़ी है। कोरोना संकट के कारण राज्यसभा चुनाव स्थगित हो चुका है। इसे देखते हुए ज्यादा आसार है कि धनबाद नगर निगम का चुनाव मई माह में नहीं होगा। कोरोना संकट समाप्त होने के बाद ही धनबाद नगर निगम का चुनाव कराया जाएगा। धनबाद के साथ ही चास और देवघर नगर निगम का भी चुनाव होना है। दोनों चुनाव को भी आगे बढ़ाने के पूरे आसार हैं। 

loksabha election banner

धनबाद नगर निगम (DMC) के वर्तमान मेयर, उप मेयर और 55 वार्ड पार्षदों का कार्यकाल मई महीने के अंत में समाप्त हो रहा है। झारखंड राज्य चुनाव आयोग के निर्देश पर मई महीने में चुनाव कराने की युद्धस्तर पर तैयारी चल रही थी। कोरोना के कारण तमाम दफ्तर अगले आदेश तक बंद कर दिए गए हैं। 14 अप्रैल तक देशव्यापी लॉकडाउन है। इस कारण चुनावी तैयारियों पर ब्रेक लग गया है। मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य में ठहराव आ गया है। 23 मार्च तक हर हाल में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन करना था। इस कार्य पर ब्रेक लग गया है। लॉकडाउन के कारण बीएलओ घर-घर जाकर मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य नहीं कर रहे हैं। लॉकडाउन समाप्त होने के बाद ही मतदाता सूची का प्रकाशन होगा।

धनबाद के साथ ही देवघर और चास नगर निगम का भी चुनाव होना है। वहां भी चुनावी तैयारी ठप है। राज्य निर्वाचन आयोग के सूत्रों ने बताया कि मई में नगर निगम और स्थानीय निकाय के चुनाव कराए जाने की तैयारी चल रही थी। कोरोना वायरस के कारण अभी पूरे देश के साथ झारखंड में भी लॉकडाउन है। फिलहाल नियत समय पर चुनाव की अब संभावना नहीं है। इस बाबत जल्द ही राज्य निर्वाचन आयोग और राज्य सरकार की तरफ से सूचना जारी की जाएगी। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.