रात में जगमगाएंगी धनबाद की सड़कें, नगर निगम लगाएगा 20 करोड़ की स्ट्रीट लाइटें
धनबाद नगर निगम ने शहर में 20 करोड़ रुपये की लागत से एलईडी स्ट्रीट लाइट लगाने के प्रस्ताव को मंजूरी ...और पढ़ें

20 करोड़ खर्च कर लगेंगे 58.5 किलोमीटर क्षेत्र में एलईडी स्ट्रीट लाइट। (AI Generated Image)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
शशि भूषण, धनबाद। नगर निगम क्षेत्र में एलईडी स्ट्रीट लाइट लगाने का रास्ता साफ हो गया है। अब जल्द ही नगर निगम क्षेत्र दुधिया रौशनी से रौशन होंगे। धनबाद नगर निगम बोर्ड ने शहर में एलईडी स्ट्रीट लाइट लगाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। जिसके तहत निगम के क्षेत्र में कुल 58.5 किलोमीटर में आधुनिक एलईडी लाइटें गली-मोहल्लों को रोशन करेंगी।
एलईडी लाइट पर नगर निगम करीब 20 करोड़ रुपये खर्च करेगा। इसके अलावा प्रमुख सड़कों व अन्य कई जगहों पर नए पोल लगाए जाएंगे। नगर निगम ने इसके तहत इस बात का ख्याल रखा है कि नगर निगम क्षेत्र का कोई भी एरिया नहीं छूटे। इसका उद्देश्य शहर में सुरक्षा और दृश्यता में सुधार करना है। इस पहल से शहर के गली-मोहल्लों में रोशनी सुनिश्चित होगी, जिससे सुरक्षा व्यवस्था बढ़ेगी।
इन जगहों पर लगेंगी स्ट्रीट लाइटें
- आठ लेन से डीसी कार्यालय वाया सुसनीलेवा, धनबाद पब्लिक स्कूल तथा आठ लेन से वृंदानंद कालोनी वाया सहयोगी नगर सेक्टर तीन - सात किलोमीटर - 2,31,84610 रुपये अनुमानित लागत
- आठ लेन टू डीवाई पाटिल स्कूल, आठ लेन टू मेमको मोड़ कालाेनी वाया झंडा चौक, आठ लेन टू बाबूडीह शिवमंदिर चौक वाया रजवार बस्ती तालाब - 6.5 किलोमीटर - 2,15,28566 रुपये अनुमानित लागत
- बरमसिया ओवरब्रिज से कुंम्हारपट्टी वाया बच्चा जेल, बरमसिया तालाब, बुद्धा चौक से बीएलएन स्कूल वाया पतराकुल्ही फूटबाल ग्राउंड - सात किलोमीटर - 2,31,84610 रुपये अनुमानित लागत
- मनोहरटांड़ सिंह बस्ती से देवघरिया टोला, महतो टोला से आदिवासी टोला व मल्लिक टोला से पानी टंकी बस्ती, रेलवे फाटक से लिलोरी पार्क तथा तेतुलमारी मोड़ से पनेड़ी मोड तक - सात किलोमिटर - 2,31,84610 रुपये अनुमानित लागत
- मेन रोड पानी टंकी जिला परिषद से एतवारी नगर वाया समशान रोड़, पुलिस लाइन मेन रोड से खोखन तालब वाया जेसी मल्लिक रोड - 6.5 किलोमीटर - 2,15,28566 रुपये अनुमानित लागत
- मोहलबनी चेकपोस्ट से जामाडोबा बाजार एरिया वाया नागिन बाजार जामाडोबा सबस्टेशन - सात किलोमीटर - 2,31,84610 रुपये अनुमानित लागत
- मेनरोड शनि महाराज मंदिर से गजुवाटांड़ गोल बिल्डिंग वाया गांधीनगर, बरमसिया मोड़ से बरमिसया तालाब वाया शंकर महतो चौक काली मंदिर - पांच किलोमीटर - 1,65,60435 रुपये अनुमानित लागत
- हीरक मेन रोड से राजा बस्ती वाया भागा माइनिंग चौक, रेड बस्ती - छह किलोमीटर - 1,98,72522 रुपये अनुमानित लागत
- दुखहरणी मंदिर से पुराना झरिया स्टेशन, धनबाद पब्लिक स्कूल से भेलाटांड़ वाटर प्लांट वाया मेन रोड भेलाटांड़ बस्ती और बैंक कोलोनी से गोसाइडीह - 6.5 किलोमीटर - 2,15,28566 रुपये अनुमानित लागत
यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना: मार्च महीने की राशि हुई जारी, रांची के 3.89 लाख महिलाओं को मिले 97.32 करोड़ रुपए
