विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना: मार्च महीने की राशि हुई जारी, रांची के 3.89 लाख महिलाओं को मिले 97.32 करोड़ रुपए

Published: Sun, 05 Apr 2026 10:26 PM (GMT+05:30)

रांची जिले में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत मार्च महीने की राशि जारी कर दी गई है। कुल 3.89 ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, रांची। झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के अंतर्गत रांची जिले में मार्च महीने की सम्मान राशि का भुगतान कर दिया गया है।

योजना के तहत जिले की कुल 3 लाख 89 हजार 296 महिलाओं के बैंक खातों में आधार आधारित डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से प्रति लाभुक 2500 रुपये की दर से कुल 97 करोड़ 32 लाख 40 हजार रुपये की राशि भेजी गई है।

जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा सभी पात्र लाभुकों को योजना का लाभ समय पर और पारदर्शी तरीके से मिलेगा। संबंधित विभागों को निर्देश दिया गया है कि भुगतान प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की त्रुटि या विलंब न हो।

यदि किसी लाभुक को राशि प्राप्ति में कोई समस्या होती है तो उसका त्वरित समाधान किया जाए। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

प्रखंड / शहरी क्षेत्र लाभुकों की संख्या
कांके 31,548
बेड़ो 20,571
चान्हो 19,699
रातू 18,545
सिल्ली 21,120
ओरमांझी 18,147
तमाड़ 18,491
नामकुम 17,847
नगड़ी 17,856
अनगड़ा 16,701
बुढ़मू 17,816
मांडर 23,079
अरगोड़ा शहरी क्षेत्र 13,360
हेहल शहरी क्षेत्र 15,245
नगड़ी शहरी क्षेत्र 8,250
नामकुम शहरी क्षेत्र 9,489
बुंडू शहरी क्षेत्र (नगर पंचायत) 3,502
सदर शहरी क्षेत्र 24,780

यह भी पढ़ें- झारखंड गठबंधन में राजद को नहीं किया जा सकता नजरअंदाज, JMM-कांग्रेस में तनाव के बीच तेजस्वी यादव का शक्ति प्रदर्शन

यह भी पढ़ें- रांची में अवैध गैस रिफिलिंग का भंडाफोड़, बिरयानी दुकान से 9 कमर्शियल सिलिंडर जब्त