विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

माफिया गिरा देगा तब... PM Modi की अपील पर काफिला घटाने से पीछे हटे भाजपा सांसद ढुलू महतो

By Ashish Kumar Ambastha Edited By: Mritunjay Pathak
Published: Wed, 13 May 2026 09:56 AM (IST)

Dhanbad MP Dhullu Mahatoः प्रधानमंत्री मोदी की पेट्रोलियम खपत कम करने की अपील के बावजूद, धनबाद के भाजपा सांसद ढुलू ...और पढ़ें

HighLights

  1. PM मोदी ने पेट्रोलियम खपत कम करने की अपील की।

  2. ढुलू महतो ने माफिया खतरे के कारण किया इन्कार।

  3. बाबूलाल मरांडी ने काफिला घटाने पर सहमति जताई।

जागरण संवाददाता, धनबाद। Dhanbad MP Dhullu Mahato ईरान-अमेरिका के बीच युद्ध और तनाव के कारण पश्चिम एशिया में संकट गहराता जा रहा है। इससे खाड़ी देशों से पेट्रोलियम उत्पादों की सप्लाई प्रभावित हो रही है। भारत का विदेशी मुद्रा भंडार भी प्रभावित हो रहा है।

विदेशी मुद्रा बचाने के लिए प्रधानमंत्री Narendra Modi ने लोगों से पेट्रोलियम उत्पादों की खपत कम करने की अपील की है। उन्होंने नेताओं और मंत्रियों से भी अपने-अपने काफिले में वाहनों की संख्या घटाने (PM Modi Urges Leaders to Cut Convoy Vehicles) का आग्रह किया है। इसके बाद भाजपा शासित कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों के सुरक्षा काफिलों में वाहनों की संख्या कम की जा रही है। हालांकि धनबाद भाजपा सांसद ढुलू महतो ने अपनी मजबूरी बताई है। 

बाबूलाल मरांडी बोले- हम भी घटाएंगे वाहनों की संख्या

मंगलवार को धनबाद पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड विधानसभा में भाजपा विधायक दल के नेता Babulal Marandi ने धनबाद सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि वे भी अपने काफिले में वाहनों की संख्या घटाएंगे।

ढुलू महतो बोले- काफिला घटाया तो माफिया गिरा देगा

मरांडी के बगल में बैठे भाजपा सांसद Dhullu Mahato से जब इस संबंध में सवाल पूछा गया तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा-काफिले में वाहनों और लोगों की संख्या घटाएंगे तो माफिया गिरा देगा।

दरअसल, सांसद ढुलू महतो अक्सर कहते रहे हैं कि उन्हें धनबाद के माफिया घरानों से खतरा है। उनका कहना है कि मौका मिलते ही उनकी हत्या करवाई जा सकती है। इसी संदर्भ में उन्होंने कहा कि यदि काफिले में वाहनों की संख्या घटाई गई तो उनकी सुरक्षा पर खतरा बढ़ जाएगा।

वाई श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई है

मालूम हो कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने ढुलू महतो को वाई श्रेणी की सुरक्षा प्रदान कर रखी है। उनकी सुरक्षा में सीआरपीएफ के जवान भी तैनात हैं। सांसद महतो ने कहा कि धनबाद जैसे संवेदनशील इलाके में सुरक्षा कारणों से काफिले के साथ चलना जरूरी हो जाता है।

राजनीतिक हलकों में उनके इस बयान को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। कुछ लोग इसे सुरक्षा की मजबूरी बता रहे हैं, जबकि कुछ लोग इसे सरकारी अपील के विपरीत मान रहे हैं।