Move to Jagran APP

झारखंड में रिकॉर्ड मतों से चुन दिल्ली दरबार गए पीएन... क्या मंत्री बनने का सपना होगा पूरा ?

PN Singh झारखंड प्रदेश भाजपा का अध्यक्ष रह चुके हैं। तीसरी बार धनबाद से सांसद चुने गए हैं। अब केंद्र सरकार में मंत्री बनना ही शेष है।

By mritunjayEdited By: Published: Sat, 25 May 2019 10:53 AM (IST)Updated: Sat, 25 May 2019 10:53 AM (IST)
झारखंड में रिकॉर्ड मतों से चुन दिल्ली दरबार गए पीएन...  क्या मंत्री बनने का सपना होगा पूरा ?
झारखंड में रिकॉर्ड मतों से चुन दिल्ली दरबार गए पीएन... क्या मंत्री बनने का सपना होगा पूरा ?

धनबाद, जेएनएन। झारखंड में सबसे ज्यादा वोटों के अंतर से चुनाव जीतने का रिकॉर्ड कायम करने वाले धनबाद के सांसद पीएन सिंह शुक्रवार की रात राजधानी एक्सप्रेस पर चढ़कर दिल्ली दरबार के लिए रवाना हो गए। सिंह की अंतिम दिली तमन्ना केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार-2 में मंत्री की कुर्सी हासिल करना है। बड़ा सवाल यह है कि क्या सिंह का सपना पूरा होगा ?

loksabha election banner

झारखंड में भाजपा के कद्दावर नेता पीएन सिंह ने धनबाद लोकसभा क्षेत्र से तीसरी बार जीत हासिल की है। वह भाजपा के टिकट पर पहली बार 2009 में सांसद चुने गए थे। 2014 में मोदी लहर पर सवाझारखंड में सबसे ज्यादा 2.92 लाख के अंतर से चुनाव जीते थे। अबकी बार उन्होंने 4.84 लाख के अंतर से जीत दर्ज की है। इससे भी बड़ी बात यह है कि कांग्रेस नेतृत्व ने जिस पूर्व क्रिकेटर कीर्ति झा आजाद को चुनाव लड़ने के लिए धनबाद भेजा था उन्हें पीएन ने करारी मात दी है।

अंतिम इच्छा केंद्र में मंत्री बननाः पीएन सिंह राजनीति के अंतिम पड़ाव पर हैं। धनबाद से तीन बार विधायक रहने के साथ ही झारखंड सरकार में शिक्षा और उद्योग विभाग में मंत्री पद पर कार्य कर चुके हैं। संगठन में भी काम करने का अच्छा-खासा अनुभव है। झारखंड प्रदेश भाजपा का अध्यक्ष रह चुके हैं। तीसरी बार सांसद चुने गए हैं। अब केंद्र सरकार में मंत्री बनना ही शेष है। सिंह की उम्र करीब 70 वर्ष हो चली है। इसलिए अंदर ही अंदर उनकी दिली तमन्ना केंद्र में मंत्री बनने की है। इसके लिए वह दिल्ली दरबार में अपने संपर्कों को साधने में जुट गए हैं। हालांकि वह अपनी इच्छा को सार्वजनिक नहीं करते हैं।

आज नवनिर्वाचित सांसदों की बैठकः भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने शनिवार (25 मई) को दिल्ली में नवनिर्वाचित सांसदों की बैठक बुलाई है। इसमें भाग लेने के लिए पीएन सिंह शुक्रवार की रात धनबाद स्टेशन से राजधानी पर चढ़ दिल्ली रवाना हुए। धनबाद स्टेशन पर डिविजनल रेलवे मैनेजर अनिल कुमार मिश्रा और सीनियर डीसीएम आशीष कुमार झा ने उनका पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। इस दौरान नवनिर्वाचित सांसद ने अधिकारियों से गया पुल चौड़ीकरण व स्टेशन के दक्षिणी द्वार तक रोड के लिए एनओसी देने, आसनसोल पैसेंजर फिर चलाने और डीसी रेल लाइन की बंद ट्रेनें फिर चलाने की प्रक्रिया शुरू करने पर चर्चा की। सिंह को विदाई देने काफी संख्या में कार्यकर्ता भी पहुंचे थे। इनमें विधायक राज सिन्हा, भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह, नितिन भïट्ट, धरणीधर मंडल, मोहन कुंभकार, महावीर पासवान, मिल्टन पार्थसारथी, मनोज मालाकार, प्रभात सिन्हा, मनोज सिन्हा, मुकेश पांडेय, अमरजीत, तमाल राय, रवि सिन्हा, उमेश सिंह, संतोष साव, धीरज गुप्ता, लोजपा के दीनानाथ ठाकुर आदि थे।

विधायक संजीव की पत्नी रागिनी ने दी बधाईः शुक्रवार दिन भर जिले भर से लोगों ने नवनिर्वाचित सांसद पीएन सिंह को आवास पर जाकर बधाई दी। इनमें पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ता से लेकर विद्यापति समिति, भूली, धनबाद व सिंदरी तथा अन्य सामाजिक संगठनों के लोग भी शामिल थे। झरिया विधायक संजीव सिंह की पत्नी रागिनी सिंह व महिला कार्यकर्ताओं ने भी बधाई दी।

बाजार समिति चैंबर ऑफ कामर्स एवं खाद्यान व्यवसायी संघ धनबाद जिला का प्रतिनिधिमंडल पशुपतिनाथ सिंह के आवास पर जाकर मिला व बधाई दी। अध्यक्ष विनोद गुप्ता, खाद्यान व्यवसायी संघ के महासचिव विकास कंधवे, प्रवीण गोयल, अशोक सराफ, दीपू कटेसरिया, अजय बंसल, सुरेंद्र जिंदल, मिकी अग्रवाल, नीरज अग्रवाल, जीतेंद्र अग्रवाल आदि थे।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.