Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जल-जमाव को लेकर धनबाद के विधायक का सत्याग्रह, नाली के पानी में बैठकर किया आंदोलन; महिलाओं का मिला साथ

    Jharkhand News जलजमाव के कारण शहर के धैया मंडल बस्ती को जाने वाली सड़क पर बरसात के कारण काफी पानी भर गया है। इस जल जमाव को हटाने को लेकर धनबाद के विधायक राज सिन्हा वहां नाली के पानी में जमकर बैठ गए। उनके इस विरोध-प्रदर्शन मंडल बस्ती की महिलाओं का भी साथ मिला। विधायक को मनाने के लिए नगर आयुक्त रविराज शर्मा सफाई टीम के साथ वहां पहुंचे।

    By Jagran News Edited By: Shoyeb Ahmed Updated: Tue, 20 Aug 2024 12:27 PM (IST)
    Hero Image
    विधायक राज सिन्हा (केसरिया पगड़ी बंधे हुए) और उनसे वार्ता करते नगर आयुक्त रविराज शर्मा

    जागरण संवाददाता, धनबाद। Dhanbad News: शहर के धैया मंडल बस्ती को जाने वाली सड़क पर बरसात के कारण हुए जल जमाव को हटाने के लिए मंगलवार को धनबाद विधायक राज सिन्हा उसी जमे पानी में जाकर बैठ गए।

    उन्हें मनाने के लिए नगर आयुक्त रविराज शर्मा धनबाद नगर निगम की सफाई टीम के साथ पहुंच गए हैं। मशीन लगाकर पानी निकासी का काम भी शुरू कर दिया गया है।

    विधायक के साथ महिलाएं भी शामिल

    विधायक राज सिन्हा के इस आंदोलन में मंडल बस्ती की महिलाएं भी शामिल हो गई हैं। विधायक के इस आंदोलन के कारण धैया मुख्य सड़क पर काफी लोग जुट गए हैं।

    वहीं, दूसरी ओर नगर निगम की टीम भी पानी निकासी को लेकर अपना काम कर रही है। विधायक राज सिन्हा की मांग है कि जब तक पानी निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होती वे ऊना आंदोलन समाप्त नहीं करेंगे।

    महीनों से जमा है बारिश और नाली का पानी

    धैया मंडल बस्ती को जाने वाली सड़क पर बरसात के शुरू होते ही पानी जमना शुरू हो गया था। यहां पानी निकासी की कोई व्यवस्था नहीं रहने का कारण अब यह पानी बदबू भी देने लगा था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आये दिन इस सड़क से गुजरने वाले लोग दुर्घटना का शिकार हो रहे थे। इस स्थिति को देखते हुए राज सिन्हा ने बीते 11 अगस्त को इस जगह का दौरा नगर निगम के पदाधिकारियों के साथ किया था।

    साथ ही आईआईटी-आईएसएम के अधिकारियों के साथ बैठक कर इस समस्या का निदान करने की मांग की थी। चेतावनी भी दिया था कि यदि उनकी मांग पूरी नही हुई तो वे आंदोलन करेंगे।

    पैंट उठा नंगे पैर पहुंचे नगर आयुक्त

    विधायक राज सिन्हा के पानी के बीच बैठने की सूचना मिलते ही धनबाद नगर निगम के नगर आयुक्त रविराज शर्म पूरी टीम के साथ पहुंचे। उन्होंने अपने जूते उतरे और पैंट को ऊपर उठा कर गंदे पानी से होते हुए विधायक राज के पास जा पहुंचे।

    उनसे आंदोलन समाप्त करने का आग्रह किया, लेकिन विधायक नहीं माने। वहीं दूसरी ओर रविराज शर्मा के निर्देश पर पानी निकासी का कार्य शुरू कर दिया गया। विधायक राज सिन्हा अब भी पानी में ही बैठे हुए हैं।

    ये भी पढ़ें-

    साहिबगंज की पंचायत ने मानवता को किया शर्मसार, किशोरी के साथ हुई दरिंदगी की लगाई कीमत; फंदे से लटकी मासूम

    Jharkhand Politics: हेमंत सोरेन के करीबी ने चंपई को बताया 'विभीषण', कहा- सरकार को तोड़ने की कोशिश की