Move to Jagran APP

Dhanbad: मानसून की तैयारी को लेकर जोड़िया की मरम्मत में जुटा लोदना क्षेत्रीय प्रबंधन

मानसून के आगमन के पूर्व लोदना क्षेत्रीय प्रबंधन रेस हो गया है। जल निकासी को लेकर जोड़िया की मरम्मत व सफाई में प्रबंधन जुटा है। जोड़िया की सफाई व जल निकासी की व्यवस्था करने से लोगों ने राहत की सांस ली है।

By Atul SinghEdited By: Published: Sat, 25 Jun 2022 06:29 PM (IST)Updated: Sat, 25 Jun 2022 06:29 PM (IST)
Dhanbad: मानसून की तैयारी को लेकर जोड़िया की मरम्मत में जुटा लोदना क्षेत्रीय प्रबंधन
जोड़िया की सफाई व जल निकासी की व्यवस्था करने से लोगों ने राहत की सांस ली है। (प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर)

जासं, झरिया-तिसरा: मानसून के आगमन के पूर्व लोदना क्षेत्रीय प्रबंधन रेस हो गया है। जल निकासी को लेकर जोड़िया की मरम्मत व सफाई में प्रबंधन जुटा है। जोड़िया की सफाई व जल निकासी की व्यवस्था करने से लोगों ने राहत की सांस ली है। बताते हैं कि पिछले साल नार्थ तिसरा परियोजना विस्तार के कारण जोड़िया के मार्ग को बंद कर दिया था। इस वजह से तिसरा थाना से लेकर गोलकडीह, जयरामपुर मोड़ तक पानी पहुंच गया था। आनन-फानन में जोड़िया को काटकर पानी को परियोजना इलाके में बहाया गया। इसका परिणाम प्रबंधन को आज भी भुगतना पड़ रहा है। परियोजना में जलजमाव होने से कोयला उत्पादन पर प्रभाव पड़ रहा है।

loksabha election banner

जोड़िया कुइयां से प्रारंभ होती है और गोलकडीह परियोजना होते हुए नार्थ तिसरा के रास्ते लोदना होकर चटकरी जोड़िया में जाकर मिलती है। इसमें आमटाल, कुइयां बस्ती, भागारामपुर, गोलमारा, मुकुन्दा, अलकडीहा, जयरामपुर मोड़ का पानी इसी जोड़िया से होकर निकलता है। लेकिन कुछ सालों से इसको बंद कर दिया गया था। इससे लोगों को परेशानी हो रही थी। अब प्रबंधन की नींद खुली है। इसकी सफाई और मरम्मत प्रारंभ कर दिया गया है। गोलकडीह विद्युत सब स्टेशन के पास काम कराया जा रहा है। इसके अलावा साइड वाल और पुलिया का निर्माण कराया जाएगा। यहां से जोड़ियां रेलवे लाइन एलओजी पिट के पास मिलेगी। उसी रास्ते से जल की निकासी होगी।

जोड़िया के फिर से बहने से लोदना बागडीगी, तिलायबनी के लोगों में खुशी की लहर है। क्योंकि इसमें पानी का बहाव होने से लोग घरेलू कार्य व खेती करते हैं। कुआं में भी हमेशा जल रहता है। लगभग दो करोड़ की लागत काम किया जा रहा है। ठेकेदार की ओर सच काम प्रारंभ कर दिया गया है। लोगों के अनुसार जो सामग्री लगाई जा रही है वह घटिया है। परियोजना के जले बालू का उपयोग किया जा रहा है। इस कारण आने वाले दिन में परेशानी हो सकती है। इस संबंध में लोदना क्षेत्र के सिविल अभियंता प्रशांत जायसवाल ने कहा कि जोड़िया के कार्य की देखभाल कर रहे हैं। ओवरसियर को लगाया गया है। घटिया किस्म के सामग्री का उपयोग होगा तो ठेकेदार पर कार्रवाई होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.