सीएम की मां के निधन पर हेमंत सोरेन से मिले धनबाद के पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल, झामुमो नेताओं ने जताया शोक
धनबाद के पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल और झामुमो नेताओं ने रामगढ़ के नेमरा में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की।

नेमरा में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात करते धनबाद के पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल और अन्य। (फोटो सौजन्य)
HighLights
धनबाद के पूर्व मेयर ने सीएम हेमंत सोरेन से मुलाकात की।
रूपी सोरेन के निधन पर नेताओं ने शोक व्यक्त किया।
नेमरा में दिवंगत रूपी सोरेन को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
जागरण संवाददाता, धनबाद। धनबाद के पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल और जिला झामुमो अध्यक्ष लखी सोरेन समेत पार्टी के नेताओं ने मंगलवार को रामगढ़ जिले के नेमरा में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की।

इस दौरान नेताओं ने मुख्यमंत्री की मां रूपी सोरेन के निधन पर शोक जताया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
नेताओं ने रूपी सोरेन की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके निधन पर संवेदना व्यक्त की। इस मौके पर झामुमो के जिला महामंत्री मन्नू आलम और राज आनंद भी मौजूद थे।
सभी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ अपनी सहानुभूति जताई।
उल्लेखनीय है कि रूपी सोरेन का हाल ही में निधन हो गया था। उनके निधन से सोरेन परिवार और समर्थकों में शोक का माहौल है।
नेमरा में हुई इस मुलाकात के दौरान नेताओं ने दिवंगत रूपी सोरेन को श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
यह भी पढ़ें- ‘सास नहीं, मां थीं रूपी सोरेन’, सीता सोरेन ने साझा कीं पति दुर्गा के निधन के बाद की भावुक यादें
यह भी पढ़ें- जब गुरुजी की राजनीतिक विरासत संभालने उतरी थीं रूपी सोरेन, 1999 में दुमका से लड़ा लोकसभा चुनाव
