Jio-bp Petrol Pump पर गलत ईंधन भरने से भड़का विवाद, तीन कर्मी घायल; बरवाअड्डा थाने की पुलिस ने संभाली स्थिति
Dhanbad News: बरवाअड्डा के किसान चौक स्थित जियो-बीपी पेट्रोल पंप पर बुधवार रात गलत ईंधन भरने को लेकर ग्राहक और ...और पढ़ें

पेट्रोल पंप पर ईंधन भराते ग्राहक। (प्रतीकात्मक फोटो)
HighLights
जियो-बीपी पंप पर गलत ईंधन भरने से विवाद।
ग्राहक और पंप कर्मियों के बीच हुई मारपीट।
पुलिस व नेता की मध्यस्थता से मामला शांत।
संवाद सूत्र, बरवाअड्डा (धनबाद)। GT Road किसान चाैक स्थित Jio-bp Petrol Pump पर बुधवार की रात भारी बवाल हो गया। ग्राहक और पंप कर्मियों के बीच मारपीट हो गई। तीन पंप कर्मी घायल हो गए। बरवाअड्डा थाना की पुलिस ने पहुंचकर स्थिति को संभाला।
बहस बढ़ने पर कार सवार युवक ने फोन कर दो अन्य गाड़ियों में दोस्तों को बुला लिया। पंप कर्मियों का आरोप है कि आए युवकों ने परिसर में आते ही उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। इस घटना में पंप कर्मी करण प्रमाणिक, नैंसी कुमारी और विकास कुमार घायल हो गए।
पंप संचालक राहुल मंडल ने कहा कि कार सवार युवक और युवती पंप परिसर में सिगरेट पी रहे थे। मना करने पर वे उलझ गए। हालांकि, उन्होंने स्वीकार किया कि गलती से डीजल की जगह पेट्रोल डल गया था। मैकेनिक बुलाकर कार ठीक कराई जा रही है।
कार सवार युवत-युवती ने सिगरेट पीने के आरोप को गलत बताया। उनका कहना था कि कर्मचारियों ने बिना पूछे डीजल की जगह पेट्रोल डाल दिया और विरोध जताने पर उल्टा बदतमीजी करने लगे।
घटना की सूचना पर कांग्रेस नेता वैभव सिन्हा मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस की मौजूदगी में पंप संचालक और धनबाद से आए युवकों से बातचीत की और समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया।
