Move to Jagran APP

Dhanbad Weather Forecast: कई दिनों बाद सुबह-सबह खिली चटख धूप, जानें अब कैसा रहेगा माैसम का मिसाज

Dhanbad Weather Forecast बंगाल की खाड़ी में बन रहे लो प्रेशर की वजह से पश्चिम बंगाल और ओडिशा में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इसका प्रभाव झारखंड पर भी रहेगा। ओडिशा से सटे झारखंड के हिस्से में लो प्रेशर का व्यापक असर दिख सकता है।

By MritunjayEdited By: Published: Sat, 25 Sep 2021 07:43 AM (IST)Updated: Sat, 25 Sep 2021 07:43 AM (IST)
Dhanbad Weather Forecast: कई दिनों बाद सुबह-सबह खिली चटख धूप, जानें अब कैसा रहेगा माैसम का मिसाज
धनबाद में सूर्योदय का नजारा ( फोटो जागरण)।

जागरण संवाददाता, धनबाद। बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर के कारण एक सप्ताह से धनबाद भी प्रभावित रहा है। रविवार से ही थम-थमकर बारिश होती रही है। आसमान में बादलों की आवाजाही जारी थी। बारिश के कारण तापमान में गिरावट आई। इससे माैसम सुहाना हो गया था। लेकिन अब माैसम का मिजाज बदल रहा है। शुक्रवार को बारिश नहीं हुई। शनिवार सुबह कई दिनों बाद धनबाद में चटख धूप खिली। माैसम विभाग के अनुसार अभी धूप-छांव का खेल चलता रहेगा।

loksabha election banner

रविवार के बाद फिर दिखेगा माैसम में बदलाव

शुक्रवार को दिनभर धूप-छांव की स्थिति बनी रही। बादलों का आना जाना होता रहा पर बारिश नहीं हुई। शनिवार को भी आसमान में धूप छांव की आवाजाही बने रहने की संभावना जताई जा रही है। इसके बाद रविवार से मौसम का मिजाज एकबार फिर बदल सकता है। तेज गर्जन के साथ अगले कई दिनों तक बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग की मानें तो बंगाल की खाड़ी के आसपास बने साइक्लोनिक सरकुलेशन की वजह से खाड़ी के पूर्व मध्य हिस्से में लो प्रेशर ने जन्म ले लिया है। अगले 48 घंटे में लो प्रेशर के ओडिशा के तटीय इलाके में पहुंचने का अनुमान है। इसके साथ ही मानसूनी बादल भी राजस्थान होकर दक्षिणी झारखंड के जमशेदपुर और आसपास से बंगाल की खाड़ी की ओर जा रहे हैं।

बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर का झारखंड में असर

बंगाल की खाड़ी में बन रहे लो प्रेशर की वजह से पश्चिम बंगाल और ओडिशा में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इसका प्रभाव झारखंड पर भी रहेगा। ओडिशा से सटे झारखंड के हिस्से में लो प्रेशर का व्यापक असर दिख सकता है। धनबाद के आसपास की बात करें तो बंगाल की खाड़ी की ओर जाने वाले बादल धनबाद होकर गुजरेंगे जिससे यहां का मौसम भी प्रभावित होगा। मौसम विभाग ने 25 दिसंबर को राज्य के उत्तरी और निकटवर्ती मध्य भागों के कुछ स्थानों में गरज के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना जताई है। 26 सितंबर को भी राज्य के उत्तरी मध्य और दक्षिण पश्चिमी हिस्से में मध्यम दर्जे की बारिश का अनुमान है। 27 और 28 सितंबर को राज्य के लगभग सभी हिस्से में बारिश होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.