Move to Jagran APP

Dhanbad: दुर्गा पूजा में बड़ी समस्या बन सकती है झरिया के सड़कों में बने गड्ढ़े

लोगों की माने तो दिनों दिन झरिया की सड़क मौत को आमंत्रण दे रही है। एक तरह सड़कों में गड्ढ़े वही दूसरी तरह खुले नाले से भय का माहौल बना हुआ है। कई बार इन खुले नालों की वजह से बाइक सवार इनके शिकार बन चुके है।

By Atul SinghEdited By: Published: Mon, 19 Sep 2022 09:21 PM (IST)Updated: Mon, 19 Sep 2022 09:21 PM (IST)
Dhanbad: दुर्गा पूजा में बड़ी समस्या बन सकती है झरिया के सड़कों में बने गड्ढ़े
लोगों की माने तो दिनों दिन झरिया की सड़क मौत को आमंत्रण दे रही है।

संवाद सहयोगी, झरिया : दुर्गा पूजा की दस्तक हो चुकी है। पूजा के दौरान झरिया सहित अासपास के इलाकों से रोजाना सैकड़ों लोग खरीदारी करने झरिया बाजार आते है। त्योहारों के दिन झरिया में सुबह से रात तक सड़कों पर चहल पहल लगी रहती है। लेकिन इस चहल पहल के बीच राहगीरों को सबसे ज्यादा परेशान यहां की जर्जर सड़कों में बने इन गड्ढ़े की वजह से उठानी पढ़ रही है। वर्षों से झरिया की मुख्य सड़क जर्जर व गड्ढ़े में तब्दील हो चुका है। बारिश के समय में कई बार झरिया बाजार में खरीदारी करने आए लोगों को इन गड्ढ़े से चोटिल हो रहे है। इसे बावजूद आज तक इन सड़क की मरम्मत नही हो सकी है।

loksabha election banner

लोगों की माने तो दिनों दिन झरिया की सड़क मौत को आमंत्रण दे रही है। एक तरह सड़कों में गड्ढ़े वही दूसरी तरह खुले नाले से भय का माहौल बना हुआ है। कई बार इन खुले नालों की वजह से बाइक सवार इनके शिकार बन चुके है।

व्यापारियों ने बताया कि कोरोना महामारी की वजह से दो वर्ष दुर्गा पूजा में रौनक नही हुई। परंतु इस वर्ष दुर्गा पूजा को लेकर लोग खरीदारी करने के लिए झरिया बाजार पहुंच रहे है। सड़क की जर्जर अवस्था को देख बाहर से कई लोग अभी भी झरिया बाजार में खरीदारी करने नही पहुंचे है। झरिया बाजार के दुकानदारों ने बताया कि झरिया की समस्याओं को लेकर यहां के जनप्रतिनिधि कोई गंभीर नही है। जब की झरिया बाजार में प्रति दिन लाखों रुपये का कारोबार होता है।

गली से लेकर सड़क की हालत काफी खराब है हर जगह गड्ढ़े ही गड्ढ़े है। दुर्गा पूजा सामने आ गया है। ऐसे में व्यापार करने में काफी परेशानी उठानी पढ़ सकती है। इन सड़कों की वजह से कई ग्राहक झरिया के बजाए धनबाद जा रहे है।

- अमित साव, व्यापारी झरिया ।

वर्षों से यहां की सड़क की अवस्था एक समान है। कोई भी इसी सुध नही ले रहा है। पूजा के दौरान झरिया सहित आसपास से सैकड़ों लोग कपड़े की खरीदारी करने झरिया बाजार आता है। इन सड़कों की वजह से कई ग्राहक नही पहुंच रहे है।

- मो. पिंटू, व्यापारी झरिया ।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.