विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पड़ोसी की नींद टूटी तो ज्वेलरी दुकान में चोरी की साजिश नाकाम, नाराज अपराधियों ने किया हमला

By Tilakdhari Rawani Edited By: Mritunjay Pathak
Published: Mon, 23 Mar 2026 05:38 PM (IST)

Dhanbad Jewelers Burglary: धनबाद के तेलमच्चो बाजार स्थित जय अंबे ज्वेलर्स में रविवार रात चोरी का प्रयास विफल हो गया। ...और पढ़ें

चोरों के हमले से घायल कमल कुमार साव।

चोरों के हमले से घायल कमल कुमार साव।

HighLights

  1. तेलमच्चो बाजार में जय अंबे ज्वेलर्स में चोरी का प्रयास।

  2. पड़ोसी कमल कुमार साव के जागने से सेंधमारी विफल।

  3. अपराधियों ने पड़ोसी को मारपीट कर घायल किया, फरार।

संस, जागरण, महुदा (धनबाद)। तेलमच्चो बाजार के दुर्गा मंदिर स्थित जय अंबे ज्वेलर्स दुकान में रविवार की देर रात अपराधियों के एक दल ने चोरी करने का प्रयास किया। दुकान के बगल में रहने वाले पड़ोसी कमल कुमार साव की उसी समय नींद टूट गई। जिससे अपराधियों के मंसूबे पर पानी फिर गया।

अपराधियों ने कमल को मारपीट कर घायल कर दिया। जब वह दर्द से चिल्लाने लगा तो अपराधी वहां से फरार हो गए। घटना की सूचना पाकर महुदा थाना की पुलिस की रात्रि गश्ती दल मौके पर पहुंची। पुलिस की टीम ने घायल को इलाज के लिए स्थानीय नर्सिंग होम भेज दिया।

जांच पड़ताल के दौरान पता चला कि अपराधी सोने, चांदी की दुकान की दीवार में सेंधमारी करने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो सके। खबर पाकर दुकान संचालक कुंदन सोनी भी मौके पर पहुंचे और दुकान खोल कर देखा तो सब ठीक ठाक था। दुकान संचालक कुंदन सोनी ने बताया कि दुकान का सभी सामान सुरक्षित है। फिलहाल महुदा थाना की पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।