विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

धनबाद होकर चलेगी हावड़ा-खातीपुरा समर स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी राहत

By Tapas Banerjee Edited By: Mritunjay Pathak
Published: Thu, 02 Apr 2026 09:21 PM (IST)

Howrah-Khatipura Summer Special Train: गर्मी की छुट्टियों में राजस्थान जाने वाले यात्रियों की लंबी वेटिंगलिस्ट को देखते हुए हावड़ा और ...और पढ़ें

धनबाद होकर हावड़ा से जयपुर के खातीपुरा के बीच समर स्पेशल ट्रेन चलेगी।

धनबाद होकर हावड़ा से जयपुर के खातीपुरा के बीच समर स्पेशल ट्रेन चलेगी।

HighLights

  1. गर्मी की छुट्टियों में लंबी वेटिंगलिस्ट से राहत मिलेगी।

  2. हावड़ा-खातीपुरा साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलेगी।

  3. धनबाद समेत कई स्टेशनों पर होगा ठहराव।

जागरण संवाददाता, धनबाद। धनबाद होकर हावड़ा से जयपुर के खातीपुरा के बीच समर स्पेशल ट्रेन चलेगी। गर्मी की छुट्टी के दौरान राजस्थान की ट्रेनों में लंबी वेटिंगलिस्ट के मद्देनजर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। हावड़ा से मंगलवार तथा खातीपुरा से प्रत्येक बुधवार को चलेगी।

इस ट्रेन का ठहराव बैंडेल, बर्द्धमान, दुर्गापुर, आसनसोल, धनबाद, कोडरमा, गया, डेहरी आन सोन, सासाराम, भभुआ रोड, डीडीयू, मीरजापुर, सूबेदारगंज, गोविंदपुरी, टूंडला, ईदगाह, अछनेरा, भरतपुर व बांदीकुई में होगा। जनरल के 10, स्लीपर के पांच, थर्ड एसी के तीन व सेकंड एसी के दो कोच जुड़ेंगे। टिकटों की बुकिंग शुक्रवार से शुरू होने की संभावना है।

टाइम टेबल
- 09709 खातीपुरा-हावड़ा स्पेशल सात अप्रैल से 30 जून तक प्रत्येक मंगलवार को चलेगी। खातीपुरा से सुबह 9:30 पर खुल कर बुधवार सुबह 9:45 पर धनबाद एवं दोपहर 3:40 पर हावड़ा पहुंचेगी।
- 09710 हावड़ा-खातीपुरा स्पेशल प्रत्येक बुधवार को आठ अप्रैल से एक जुलाई तक चलेगी। हावड़ा से रात 11:55 पर खुल कर अगले दिन सुबह 6:00 बजे धनबाद तथा शुक्रवार सुबह 9:00 बजे खातीपुरा पहुंचेगी।