Move to Jagran APP

धनबाद को मिला 39 हजार वैक्सीन, प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग ने शुरू की तैयारियां Dhanbad News

वैक्सीन के लिए इंतजार कर रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है। शुक्रवार को रांची मुख्यालय से धनबाद को 39 हज़ार वैक्सीन का डोज मिला है। वैक्सीन मिलने के बाद जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। 80 टीकाकरण केंद्र तैयार किए जा रहे हैं।

By Atul SinghEdited By: Published: Fri, 23 Jul 2021 05:06 PM (IST)Updated: Fri, 23 Jul 2021 05:06 PM (IST)
धनबाद को मिला 39 हजार वैक्सीन,  प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग ने शुरू की तैयारियां Dhanbad News
वैक्सीन के लिए इंतजार कर रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है। (प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर)

जागरण संवाददाता, धनबाद: वैक्सीन के लिए इंतजार कर रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है। शुक्रवार को रांची मुख्यालय से धनबाद को 39 हज़ार वैक्सीन का डोज मिला है। वैक्सीन मिलने के बाद जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। लगभग 80 टीकाकरण केंद्र तैयार किए जा रहे हैं। सभी कोविशील्ड का वैक्सीन मिला है। जिला टीकाकरण पदाधिकारी डॉ. विकास राणा ने बताया कि वैक्सीन की कमी की वजह से 2 दिन जिले में टीकाकरण प्रभावित रहा। अब टीका आ जाने के बाद लाभुकों को लगाया जा सकेगा। इसकी तैयारी जोर शोर से हो रही है।

loksabha election banner

सदर अस्पताल सहित शहर के विभिन्न जगहों पर टीका

सदर अस्पताल को टीकाकरण के लिए तैयार किया जा रहा है इसके साथ ही शहरी क्षेत्र में लगभग 6 जगहों पर टीकाकरण की तैयारी है हालांकि देर शाम टीकाकरण केंद्रों की संख्या और बढ़ाई जा सकती है। 2 दिनों से टीका नहीं मिलने की वजह से सदर अस्पताल और रेड क्रास सोसाइटी भवन में काफी संख्या में लोग लौट रहे थे। लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

दूसरे डोज लेने के लिए कर रहे लोग इंतजार

जिले में लगभग डेढ़ लाख लोगों ने दूसरा डोज का वैक्सीन लिया है। लगभग 30000 से ज्यादा लोग वैक्सीन का इंतजार कर रहे हैं। जिन्होंने पहला वैक्सीन लिया है। डा.राणा ने बताया कि 18 से 44 और 44 से 59 वर्ष के लोगों के लिए सभी टीकाकरण केंद्र पर टीका लगाया जाएगा। इन केंद्रों पर 60 वर्ष से ऊपर के लाभुकों को भी विशेष सुविधाएं दी जाएंगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.