विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जमुनियां हाल्ट के बीच रेलवे लाइन के किनारे झाड़ियों में लगी आग, घंटों ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित

Published: Mon, 02 Mar 2026 06:23 PM (IST)

धनबाद रेल मंडल के जमुनिया हाल्ट के पास रेलवे लाइन के किनारे झाड़ियों में आग लग गई, जिससे लगभग दो घंटे तक ट्रेन परिचालन बाधित रहा।

आग बुझाते कर्मी। (जागरण)

आग बुझाते कर्मी। (जागरण)

HighLights

  1. जमुनिया हाल्ट के पास रेलवे लाइन किनारे झाड़ियों में आग लगी।

  2. आग के कारण लगभग दो घंटे ट्रेन परिचालन बाधित रहा।

  3. कतरास रेल टीआई सूर्यकांत आग बुझाते समय घायल हुए।

संवाद सूत्र, नावागढ़। धनबाद रेल मंडल के फुलारीटांड़ के बंद जमुनिया हाल्ट के मध्य एडवांस सिग्नल के पास रेलवे लाइन के किनारे दोनों ओर झाड़ियों में आग लग गई। जिससे करीब दो घंटे तक ट्रेनों के पहिए थम गए।

जिससे झारग्राम ईएमयू सवारी गाड़ी को दो बजे से लेकर साढ़े तीन बजे तक डेढ़ घंटे जमुनियाटांड़ स्टेशन पर खड़ी रही। इधर सूचना के बाद विभाग हरकत में आई।

कतरास रेल टीआई सूर्यकांत अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और झाड़ियों में लगी आग को फैलने से रोकने का प्रयास किया गया।

आग बुझाने के दौरान टीआई सूर्यकांत की हथेली कई जगह से जल गई। चार बजे फायर बिग्रेड की वाहन मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आग पर काबू पा लिया गया था।

आग बुझने के बाद 3: 30 बजे झारग्राम सवारी गाड़ी को धनबाद के लिये रवाना किया गया। बताया जा रहा है कि दिन के करीब डेढ़ बजे पुरी से धनबाद की ओर जाने वाली गरीब रथ के चालक द्वारा लाइन के किनारे झाड़ियों में लगी आग की खबर कंट्रोल रूम को दी गई।

जिसके बाद विभाग हरकत में आ गया। कतरास के टीआई अपनी टीम के साथ बाइक से घटनास्थल के लिये रवाना हो गए। घटनास्थल पर पहुंचकर टीम के लोगों ने डंडे के सहारे झाड़ियों में लगी आग पर काबू पाने के प्रयास में जुट गई। फिलहाल आग कैसे लगी इसके कारणों का पता नहीं चल सका है।