Move to Jagran APP

निरसा में पाैधरोपण कर भाजपा ने मनाया कारगिल विजय दिवस, कार्यकर्ताओं ने पाैधा संरक्षण का लिया संकल्प Dhanbad News

निरसा की भाजपा विधायक अपर्णा सेनगुप्ता ने कहा कि हम जो पौधे लगा रहे हैं उसका संरक्षण जरूरी है। पाैधे बचेंगे तभी हमारा अभियान और उद्देश्य सफल होगा।

By MritunjayEdited By: Published: Sun, 26 Jul 2020 06:06 PM (IST)Updated: Mon, 27 Jul 2020 07:18 AM (IST)
निरसा में पाैधरोपण कर भाजपा ने मनाया कारगिल विजय दिवस, कार्यकर्ताओं ने पाैधा संरक्षण का लिया संकल्प Dhanbad News
निरसा में पाैधरोपण कर भाजपा ने मनाया कारगिल विजय दिवस, कार्यकर्ताओं ने पाैधा संरक्षण का लिया संकल्प Dhanbad News

निरसा, जेएनएन। भाजपा का तीन दिवसीय पाैधरोपण अभियान रविवार को संपन्न हो गया। झारखंड प्रदेश भाजपा की तरफ से धनबाद जिले को 35 हजार पाैधरोपण का लक्ष्य मिला था। तीन दिवसीय अभियान का रविवार को अंतिम दिन था। संयोग से कारगिल विजय दिवस भी था। इस खास माैके पर भाजपाइयों ने पाैधरोपण किया और उसके संरक्षण का संकल्प लिया। 

loksabha election banner

भाजपा के धनबाद ग्रामीण जिला अध्यक्ष ज्ञान रंजन सिन्हा ने रविवार को निरसा विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में पौधारोपण कर ग्रीन धनबाद क्लीन धनबाद का नारा दिया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से कम से कम 5 पौधा लगाने तथा उनका संरक्षण करने का संकल्प करवाया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता कारगिल के अमर शहीदों एवं भाजपा के संस्थापक सदस्य पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की तस्वीर पर माल्यार्पण के साथ  हुई। सिन्हा ने सबसे पहले सोनबाद पंचायत के जोराडीह उत्क्रमित मध्य विद्यालय में पाैधरोपण किया। उसके बाद पांड्रा स्थित भाजपा कार्यालय में पाैधे लगाए गए। इस माैके पर मुख्य अतिथि के रूप में विधायक अपर्णा सेनगुप्ता उपस्थित थीं। सेनगुप्ता ने कहा कि हम जो पौधे लगा रहे हैं उसका संरक्षण बहुत जरूरी है। पाैधे बचेंगे तभी हमारा अभियान और उद्देश्य सफल होगा। 

मौके पर चिरकुंडा नगर परिषद उपाध्यक्ष जयप्रकाश सिंह, बेनागोड़िया मंडल अध्यक्ष राजेश बाउरी, सांसद प्रतिनिधि संजय महतो, निरसा मंडल अध्यक्ष अशोक गुप्ता, मधुरेंद्र गोस्वामी, शिवकुमार दारुका, महादेव कुंभकार, मुन्ना सिंह, रविंद्र नाथ धीवर,  राजेश साहनी, अमर लोहार, बाम्पी चक्रवर्ती, अनूप मोदक, मौसमी तिवारी माैजूद थे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.